Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सर्दियों में फ्लेकी डैंड्रफ से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये स्कैल्प टोनर
क्या आप भी उन लोगों में शुमार हैं जो सर्दियों में काले स्वेटर पहनने से कतराते हैं। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जो झड़कर चेहरे और कपड़े पर भी नजर आने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा करने की जरूरत बिलकुल नहीं है। आप बहुत ही आसानी से इन जिद्दी डैंड्रफ से निजात पा सकते हैं। डैंड्रफ की समस्या ड्राई या ऑयली स्कैल्प, फंगस, एग्जिमा आदि किसी भी वजह से हो सकती है। आप इनमें से किसी भी कारण से डैंड्रफ की परेशानी झेल रहे हैं तो जिंजर-टी ट्री स्कैल्प टॉनिक आपको राहत जरुर देगा।

अदरक और टी ट्री स्कैल्प टॉनिक
इसे आप एक उपचार की तरह इस्तेमाल करें। इस टॉनिक में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ की वजह से हुई खुजली को शांत करते हैं। टी ट्री एसेंशियल ऑयल फंगस को खत्म करते हैं। वहीं ओलिव ऑयल स्कैल्प को नमी देता है। इस टॉनिक को स्टोर करके न रखें।

टॉनिक तैयार करने के लिए सामग्री:
अदरक का एक छोटा टुकड़ा
1 चम्मच ओलिव ऑयल
2 बूंदें टी ट्री एसेंशियल ऑयल

जिंजर-टी ट्री स्कैल्प टॉनिक तैयार करने के स्टेप्स
सबसे पहले अदरक को छीलकर और फिर घिसकर उससे जूस निकाल लें।
एक कटोरी में अदरक का जूस, ओलिव ऑयल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल को साथ में मिला लें।
अपने बालों को गीला करें और इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
स्कैल्प की मसाज करें और इस टॉनिक को 15 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें।
इसके बाद अपने बालों को पानी से धोएं। फिर अपने पसंद के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
अच्छे नतीजों के लिए हफ्ते में दो से तीन बार इसे दोहरायें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
