Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
छोटे बालों को स्टाइल करने में होती है परेशानी? इन हेयर एसेसरीज का करें इस्तेमाल
आमतौर पर जिन महिलाओं को लॉन्ग हेयर मैनेज करने में प्रॉब्लम होती है, वह अपने बालों को शॉर्ट करवा लेती हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें बालों की केयर करने या फिर स्टाइलिंग में बहुत अधिक समय नहीं खर्च करना पड़ेगा। हो सकता है कि शॉर्ट हेयर को आप यूं ही ओपन लुक देती हों और इसलिए आपको हेयरस्टाइलिंग को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन एक सच यह भी है कि अगर आप हर दिन केवल ओपन हेयर लुक रखती हैं तो इससे आपका लुक काफी बोरिंग लगता है। जबकि आप कुछ हेयर एसेसरीज की मदद से ओपन हेयर लुक में भी हर बार एक डिफरेंट स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। जी हां, ऐसी कई हेयर एसेसरीज हैं, जो शॉर्ट हेयर के लिए बेहद अच्छी मानी जाती हैं और इसलिए अगर आप उन्हें कैरी करती हैं तो अपने लुक को ट्विस्ट दे सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शॉर्ट हेयर के लिए कुछ बेहतरीन हेयर एसेसरीज के बारे में बता रहे हैं-

स्टेटमेंट पिन्स
पिन्स केवल आपके बालों को ही आसानी से मैनेज नहीं करतीं। अगर आप स्टाइलिश पिन को कैरी करती हैं तो इससे आपका लुक एकदम से चेंज हो जाता है। आजकल मार्केट में बीड्स से लेकर सीक्वेंस स्टाइल, स्मॉल साइज पिन से लेकर बिग साइज पिन मिलती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से किसी को सलेक्ट कर सकती हैं।

बन्डाना
अगर आप एक ऐसी हेयर एसेसरीज कैरी करना चाहती हैं जो आपको एक चिक और रफ टफ लुक दे तो आप बन्डाना पहन सकती हैं। यह आजकल काफी चलन में है। इतना ही नहीं, बन्डाना को कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। मसलन, आप इसे फोल्ड करके आगे से पीछे की तरफ बांध सकती हैं या फिर इससे पूरे सिर को कवर किया जा सकता है और उसके बाद आप पीछे से नॉटेड लुक दें। यह आपके बालों को प्रोटेक्ट करने में भी मदद करेगा।

हेडबैंड
हेडबैंड आपको एक बेहद क्यूट लुक देते हैं और शॉर्ट हेयर के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। इसमें भी आपको प्लेन से लेकर प्रिंटेड, थिन से लेकर थिक हेडबैंड मिल जाएंगे। आप केजुअल्स और पार्टीज के लिए अलग-अलग हेडबैंड को बेहद आसानी से खरीद सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

हेयरस्कार्फ
हेयरस्कार्फ आपके सिंपल हेयरस्टाइल को एकदम से स्पाइस अप करता है। आपने चाहे शॉर्ट हेयर को ओपन लुक दिया हो या फिर हाफ बन या फ्रंट पोनीटेल बनाया हो। बस आप कलरफुल प्रिंटेड स्कार्फ को बालों में रैप करें। आपको अपने लुक में इंस्टेंट एक चेंज महसूस होगा।

आर्टिफिशियल कलरफुल हेयर स्ट्रैंड्स
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्होंने कई तरह की हेयर एसेसरीज को पहले ही कैरी कर लिया है और अब आप कुछ नया व लीक से हटकर करना चाहती हैं तो ऐसे में आर्टिफिशियल कलरफुल हेयर स्ट्रैंड्स को भी स्टाइल का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह आपके बालों में एक कलर एड करेंगे। आप इसे आसानी से बालों में अटैच कर सकती हैं और अपने स्टाइल से रॉक कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
