Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
हेयर स्प्रे और फिनिशिंग स्प्रे के बीच ये है अंतर, इस तरह करें उपयोग
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है जो हेयर स्प्रे और फिनिशिंग स्प्रे के उपयोग को लेकर कंफ्यूज हो जाते है। देखा जाए तो मॉर्डन हेयर स्टाइलिंग की इन दो आवश्यक चीजों का अगर आप सही उपयोग नहीं करते हैं तो वे अप्रभावी हो सकती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपको हेयर स्प्रे और फिनिशिंग स्प्रे के बीच की समानताओं और इनके बीच के अंतर के साथ ही इनके बेनिफिटस बताने वाले है।

हेयर स्प्रे क्या है?
हेयर स्प्रे आपके स्टाइल किए हुए बालों को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। यह स्प्रे आपके बालों को सहारा देने और उन्हें जगह पर बनाए रखने का काम करता है। यह बालों को हिलने से रोकने के लिए स्ट्रैंड्स को चिपका देता है, इसलिए आप अक्सर देखेंगे कि आपके बाल इसे लगाने के बाद सख्त हो गए हैं। इसके अलावा, हेयर स्प्रे आपके बालों को हवा से भी बचाता है। इन दिनों कई तरह के हेयर स्प्रे उपलब्ध हैं। जैसे कि: एक्स्ट्रा होल्ड हेयरस्प्रे जो कि बालों को बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है, यह कर्ली और वेवी बालों पर बेहतर ढंग से काम करता है। दूसरा लाइट होल्ड हेयरस्प्रे माइल्ड वैरायटी का है, यह आपके बालों को नेचुरल लुक देता है। वहीं जेल हेयर स्प्रे छोटे बालों की स्टाइलिंग करने में मदद करता है। जबकि मीडियम होल्ड हेयरस्प्रे बहुत ज्यादा माइल्ड नहीं होता, इसमें बालों को होल्ड रखने की कैपिसिटी ज्यादा होती है। आमतौर पर, हेयर स्प्रे में अल्कोहल, पानी और कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज, हाइड्रोफ्लोरोकार्बन, पॉलीविनाइलपाइरोलिडोन आदि जैसे कैमिकल होते हैं।

फिनिशिंग स्प्रे क्या है?
फिनिशिंग स्प्रे, जिसे सेटिंग स्प्रे भी कहा जाता है, एक प्रकार का एरोसोल है जो बालों को चमक देता है। यह तेजी से सूखता है और ये नमी प्रतिरोधी है, इसलिए यह बालों की फ्रिजिनेस को कम करने में मदद करता है। स्टाइल करने के बाद लगाया जाने वाला यह स्प्रे आपके बालों का अधिक वॉल्यूम दिखाता है। ये आपकी हेयर स्टाइल को होल्ड करने और उसे फाइनल पॉलिशड लुक देता है। फिनिशिंग स्प्रे में सिलिकॉन जैसे इंग्रीडेंट होते हैं। यह बालों को एक स्मूद टेक्सचर देने में मदद करता है।

हेयर स्प्रे वर्सेज फिनिशिंग स्प्रे
बेनिफिटस
बालों को एक साथ रखने और इसे जगह पर रखने के लिए हेयर स्प्रे बालों के स्ट्रैंड पर एक कोट बनाता है। लोगों को अपने हेयर टाइप और क्वालिटी के आधार पर अपने हेयर स्प्रे का चुनाव करना चाहिए। घुंघराले बालों वाले व्यक्ति को बालों के स्ट्रैस को यथावत रखने के लिए एक्सट्रा होल्ड हेयर स्प्रे की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन जिनके बाल पतले और महीन है, उन्हें हेयर स्प्रे का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह बालों को ग्रिसी बना सकता है।
दूसरी ओर, फिनिशिंग स्प्रे बालों को कोट नहीं करता है। यह बालों को नमी और हवा से बचाने के लिए सिर्फ एक परत जोड़ता है। ये स्प्रे मुख्य रूप से बालों में चमक लाने और फ्रिज़ीनेस को कम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यानि फिनिशिंग स्प्रे किसी भी प्रकार के बालों पर फिनिशिंग टच के लिए एकदम सही हैं।

उपयोग का तरीका
अपने बालों को स्टाइल करते समय, आपको पहले हेयर स्प्रे लगाने की जरूरत है, इसे समान रूप से कंघी से फैलाएं, और तुरंत अपने बालों के पार्टिंग को अपनी इच्छानुसार आकार दें। इस तरह, हेयर स्प्रे आपके कर्ल्स को यथावत रखने या आपके सिल्की और सुपर फ्लेक्सिबल बालों को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकता है। लेकिन उपयोग करने के लिए, स्प्रे बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं, इसे अपने बालों से लगभग 20-30 सेमी दूर रखकर स्प्रे करें।
वहीं फिनिशिंग स्प्रे फाइनल हेयरस्टाइल को लॉक करने के लिए एक्सट्रा सपोर्ट करता है। अपने बालों की सतह से छह से आठ इंच दूर फिनिशिंग स्प्रे का उपयोग करना करना चाहिए। अलग-अलग एंगल से स्प्रे का छिड़के और इसके पूरी तरह सूखने पर ही इसे टच करें।

समानताएं
- दोनों एरोसोल के रूप में हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट हैं।
- दोनों में ऐसे कैमिकल होते हैं जो आपके बालों की स्टाइल को यथावत बनाए रखने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
