Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
थम जाएंगी सबकी निगाहें, अगर शरारा के साथ बनाएंगी यह हेयरस्टाइल्स
ईद पर जब स्टाइलिंग की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में शरारा पहनने का ही ख्याल आता है। यकीनन शरारा में आप अपने लुक को बेहद अलग व खास बना सकती है। इन दिनों वैसे भी शरारा सूट में कलर से लेकर डिजाइन व पैटर्न आदि की कोई कमी नहीं है, तो आप अपने लिए एक अच्छा शरारा चुन सकती हैं। लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए सिर्फ शरारा पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि आप उसमें खुद को स्टाइल किस तरह से करती हैं, यह भी उतना ही अहम् है। ईद पर खुद को स्टाइल करते हुए आपको एक बेहतरीन हेयरस्टाइल को भी सलेक्ट करना होगा, जो आपके शरारा सूट के लुक को एन्हॉन्स करें। हालांकि, अगर आप अभी तक हेयरस्टाइलिंग को लेकर कंफ्यूज हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप शरारा के साथ बना सकती हैं-

पोनीटेल विद बैंग्स
यूं तो पोनीटेल हेयरस्टाइल आपने कई बार बनाया होगा। लेकिन अगर आप इसे एक ट्विस्ट के साथ कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पोनीटेल विद बैंग्स बनाएं। आप अपने बालों से ही बैंग्स लुक क्रिएट कर सकती हैं। वैसे मार्केट में फेक बैंग्स भी अवेलेबल हैं, जो आपके लुक को खास बनाएंगे। अपने हेयर स्टाइल को अधिक वॉल्यूम देने के लिए आप पहले बालों को हल्का कर्ल करके वेव्स लुक दें और फिर पोनीटेल बनाएं। इस लुक में हैवी ईयररिंग्स कैरी करें।

लूज साइड पार्टेड ब्रेड
यह एक बेहद ही ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल है और आपको एक यंग व क्यूट लुक देता है। इसे बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर साइड पार्टिंग करें। इसके बाद आप एक साइड सारे बाल लेकर उससे ब्रेड बनाएं। आप फिशटेल ब्रेड बना सकते हैं। इसे हल्का सा लूज व मैसी लुक दें। साथ ही अपने हेयरस्टाइल को और भी खास बनाने के लिए आप कुछ हेयर एसेसरीज की मदद भी ले सकती हैं।

फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल
यह भी एक बेहद ही क्यूट हेयरस्टाइल है, जो बेहद ही क्विक बन जाता है। इस हेयर स्टाइल बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉॅम्ब करके साइड पार्टिंग करें। इसके बाद आप फ्रंट से थोड़े हेयर लेते हुए ब्रेड बनाएं और उसे पिन की मदद से सिक्योर करें। इसके बाद आप अपने हेयर को ओपन रख सकती हैं। हालांकि, इस लुक में बालों को लाइट कर्ल करके वेव्स लुक अवश्य दें। इससे आपका हेयरस्टाइल और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल
अगर आप शरारा सूट के साथ बन लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप ब्रेडेड बन बनाएं। यह अधिक खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग करें। इसके बाद आप एक साइड से फ्रंट हेयर लेते हुए फ्रेंच ब्रेड बनाएं। इसे आप पीछे पिन की मदद से सिक्योर कर सकती हैं। इसके बाद आप बाकी बचे हुए बालों भी ब्रेड के साथ एड करें और उससे एक खूबसूरत बन बनाएं। आप इसमें कुछ हेयर एसेसरीज भी शामिल कर सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
