Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हीट से डैमेज बालों को बचाने के लिए घर पर बनाएं हीट प्रोटेक्टेंट, जानें रेसिपी
बालों को स्टाइलिंग करने के लिए हीट का इस्तेमाल किया जाता है। हीट का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज हो जाते हैं। स्टाइलिंग टूल का यूज करने से बाल रफ और बेजान हो जाते है।

बालों को हीट से बचाने के लिए आप हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर हीट प्रोटेक्टेंट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं हीट प्रोटेक्टेंट।

नारियल तेल हीट प्रोटेक्टेंट
नारियल तेल बालों को हीट डैमेज से बचाने में काफी मददगार है। नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। नारियल तेल बालों रफ और डैमेज होने से बचाता है। नारियल तेल बालों की जड़ो को मजबूत करता है। क्या आप जानते है नारियल तेल से आप हीट प्रोटेक्टेंट बना सकते है।

नारियल तेल हीट प्रोटेक्टेंट बनाने का तरीका
नारियल तेल से हीट प्रोटेक्टेंट बनाने के लिए एक पानी में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद पानी छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद इसमें बादाम तेल की बूंदे मिलाएं। बादाम तेल बालों को चमक देने में मदद करता है। इसके बाद इस मिश्रण में एक चम्मच कंडीशनर मिलाएं। इससे आपके बाल मुलायम और शाइनी नजर आएंगे।

एलोवेरा हीट प्रोटेक्टेंट
एलोवेरा स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर बालों को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं। एलोवेरा जेल को आप हीट डैमेज प्रोटेक्टेंट की तरह भी यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल हीट प्रोटेक्टेंट बनाने का तरीका।

एलोवेरा जेल हीट प्रोटेक्टेंट बनाने का तरीका
हीट प्रोटेक्टेंट बनाने के लिए एक कप पानी लें। पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। पानी और जेल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में 4 से 5 बूंदे ऑलिव ऑयल की मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को हेयर स्प्रे बोतल में डालें। बालों में हीट यूज करने से पहले आप एलोवेरा जेल हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
