Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
माधुरी दीक्षित के घने और सुंदर बालों का राज है ऑलिव ऑयल
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती और काले घुंघराले बालों के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित 90 दशक में अपनी खूबसूरत स्माइल और घुंघराले बालों को लिए काफी पॉपुलर रही हैं। माधुरी के फैंस उनके खूबसूरत बालों का राज जानना चाहते हैं।

एक इंटरव्यू में माधुरी ने अपने खूबसूरत बालों का राज बताया है। माधुरी अपने चमकदार बालों के लिए ऑलिव ऑयल और केस्टर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के घने बालों का राज।

बालों की मसाज
माधुरी दीक्षित बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में एक बार बालों की अच्छे से मसाज करती हैं। बालों की मसाज करने के लिए वह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। मसाज करने के बाद शैंपू करने से बालों में जमा गंदगी और रुसी कम हो जाती है। शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
बालों को देखभाल के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इससे बालों को पोषण मिलता है। घने और खूबसूरत बालों के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

हेयर मास्क
मुलायम और घने बालों के लिए शहद, अंडा और सेब का सिरका लें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद शैंपू कर लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।

बेसन और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
अगर आप ड्राई बालों से परेशान है तो आपके लिए बेसन और ऑलिव ऑयल का फेस मास्क बहुत ही असरदार है। बेसन में ऑलिव ऑयल मिलाएं इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें।

केला नारियल तेल
केला और नारियल तेल लगाने से डैमेज बालों को ठीक किया जा सकता है। बालों को मुलायम रखने के लिए केला, नारियल तेल, ग्लिसरीन और शहद को मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इससे आपके बालों में चमक आएंगी। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
