Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hair Botox : हेयर बोटॉक्स क्या है? जानते हैं इस हेयर ट्रीटमेंट के बारें में सबकुछ
जब आप हेयर बोटॉक्स के बारें में सुनते हैं तो सबसे पहले आपको सेलेब्स जो अपने चेहरे पर हेयर बोटॉक्स करवाते हैं उनका खयाल आता है। लेकिन क्या आपनेहेयर बोटॉक्स के बारें में सुना है? अब आप सोंच रहे होंगे कि क्या इसमें भी चेहरे की तरह सूईयां सिर में चुभोई जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। ये बालों का एंटी-एजिंग हेयर ट्रीटमेंट है, जिससे रूखे और डैमेज बालों का ट्रीटमेंट किया जाता है। ये बालों को सॉफ्ट बनाने और उनको सिल्की बनाने में मदद करता है। बालों को दोमुंहे होने से बचाता है साथ ही बालों को डीप कंडीशनिंग करता है। आइये जानते हैं बोटॉक्स हेयर ट्रीटमेंट के बारें में थोड़ा विस्तार से-

बोटॉक्स हेयर ट्रिटमेंट क्या है ?
बोटॉक्स हेयर ट्रिटमेंट करवाने से बालों में प्रोटीन, पेप्टाइड्स, अमीनो एसिड, विटामिन, कोलेजन, और लिपिड को मिलाकर ट्रीटमेंट किया जाता है। जो आपके बालों में खत्म होने के चलते उनको डैमेज करते हैं।
हेयर बोटॉक्स आपके डैमेज बालों को गहरी कंडीशनिंग देता है। जिसमें दोमुंहे बालों बालों से लेकर बालों में गांठ बनने से रोकने के लिए ये पूरा ट्रीटमेंट किया जाता है। इस ट्रीटमेंट की वजह से बाल हेल्दी और शाइनी हो जाते हैं।

हेयर बोटॉक्स करवाने से पहले इन चीजों को जरूर चेक करें
हेयर बोटॉक्स करवाने से पहले ये जरूर देख लेना चाहिए कि बोटॉक्स शैम्पू सॉफ्ट और सल्फेट्स फ्री, सोडियम क्लोराइड, सिलिकोन और पैराबेंस फ्री हों। इसके साथ ही शैंपू बॉटल को जरूर चेक लेना चाहिए। साथ ही मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर के बारें में चेक कर लेना चाहिए। इसक हेयर मास्क हफ्ते में एक बार जरूर लगाए।

हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट के बाद किन बातों का रखा जाना चाहिए खयाल-
हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट के बाद ब्लो ड्राईिंग और हीट स्टाइलिंग से बचें।
ब्लो ड्रायर की गर्मी से आपके बालों के क्यूटिकल्स डैमेज हो सकते हैं।
नमी को बनाएं रखने के लिए केराटिन और आर्गन तेल युक्त हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट का ही यूज करें।
अपने बालों को अगर कलर करवाना है तो बोटॉक्स ट्रीटमेंट से पहले करवा लें, नहीं तो बाद में कलर करवाने से आपके बालों को डैमेज होने का खतरा होगा।
बोटॉक्स ट्रीटमेंट को साल में 3 बार से ज्यादा ना करवाएं, नहीं बाल आपके कमजोर हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
