Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
हेयर प्रॉब्लम के अनुसार चुनें हर्बल शैंपू, मिलेंगे ज्यादा फायदे बाल भी होंगे लंबे और घने
बालों की बेहतर देखभाल करने के लिए अक्सर हम सभी तरह-तरह के फैन्सी हेयर प्रोडक्ट या फिर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन बेसिक हेयर केयर पर ध्यान नहीं देते हैं। मसलन, बालों की देखभाल करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप बालों की सही तरह से क्लीनिंग करें। बालों की क्लीनिंग के लिए शैम्पू का इस्तेमाल किया जाता है।
इन दिनों मार्केट में कई तरह के केमिकल बेस्ड शैम्पू मिलते हैं, लेकिन इन्हें बालों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसकी जगह हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। चूंकि इन दिनों मार्केट में भी हर्बल शैम्पू की भी कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी एक सही शैम्पू का चयन करना काफी मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपके बालों के लिए किस हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करना सही रहेगा-

शिकाकाई
जब हर्बल शैम्पू की बात होती है तो उसमें शिकाकाई बेस्ड शैम्पू का नाम अवश्य लिया जाता है। अगर आप अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो ऐसे में शिकाकाई शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है और स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त सीबम और गंदगी को क्लीन करता है। इस हर्बल शैम्पू की खासियत यह भी है कि यह आपके बालों से प्राकृतिक तेलों को दूर नहीं करता है और बालों के पीएच लेवल को बनाए रखता है। इसलिए, अगर आप प्राकृतिक तौर पर अपने बालों का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में शिकाकाई शैम्पू को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
आंवला
आंवला के हेयर बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं है। यह बालों की कई समस्याओं को हल करने के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम करता है। आंवला ना केवल बालों में वॉल्यूम जोड़ सकता है, बल्कि आपकी स्कैल्प को भी पोषण प्रदान करता है। अगर आप असमय सफेद होने वाले बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं और बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवला हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला बेस्ड हर्बल शैम्पू बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करता है।
रीठा
रीठा एक ऐसी नेचुरल हर्ब है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। आजकल मार्केट में कई तरह के रीठा बेस्ड शैम्पू मिलते हैं। अगर रीठे के पाउडर से बालों को धोया जाता है तो इससे बाल घने बनते हैं। साथ ही साथ, यह आपके बालों को चमकदार बनाता है।
नीम के पत्ते
नीम के पेड़ को अपने प्रभावशाली औषधीय लाभों के लिए किया जाता रहा है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। नीम के इन गुणों के कारण यह आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। साथ ही साथ, हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। अगर आपको रूसी या जूं की समस्या है तो ऐसे में आप नीम बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
ब्राह्मी
ब्राह्मी को एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक हर्ब के रूप में जाना जाता है, जो कफ और वात को संतुलित करता है। यह तनाव से संबंधित बालों के झड़ने के इलाज के लिए जानी जाती है। साथ ही साथ, यह जड़ों को अच्छी तरह से पोषण देकर हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। ब्राह्मी आपके स्कैल्प को ठंडा रखती है और खुजली, ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ जैसी हेयर प्रॉब्लम को दूर करती है। साथ ही, यह आपके बालों में एक शाइन व वॉल्यूम एड करती है। आप मार्केट से ब्राह्मी बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्यथा, ब्राह्मी पाउडर, आंवला पाउडर और शिकाकाई पाउडर को बराबर भागों में मिलाकर एक पेस्ट बनाकर उससे भी बालों को साफ किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
