Latest Updates
-
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अगर ब्यूटी प्रॉडक्ट की चाहिए लम्बी उम्र तो रखिए फ्रिज में
हम यहां आपको विभिन्न कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में रखना चाहिए। आइए जानिए इस बारे में-
क्या आपकी मां भी मेकअप के सामान को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज पर रखने के लिए जोर देती थी। क्यों वो आपको समय समय पर आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स को सुरक्षित के लिए एडवाइज देती रहती है?
जब ब्यूटी प्रॉडक्ट को फ्रिज में रखने की बात आती है तो ऐसे बहुत से मेकअप के सामान हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखना चाहिए। मेकअप के सामान को फ्रिज में रखने से वे अधिक समय तक अच्छे रहते हैं और इन पर बैक्टीरिया का हमला भी नहीं होता।
मेकअप के सामान को फ्रिज में रखने से उनका रंग और आकार सही बना रहता है और ये बहुत अधिक गर्म और बहुत अधिक ठण्ड से बचे रहते हैं। इसलिए हम यहां आपको विभिन्न कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में रखना चाहिए। आइए जानिए इस बारे में-

1. परफ्यूम:
परफ्यूम को हमेशा ठंडे और सूखे स्थान पर रखना चाहिए और इसके लिए फ्रिज सबसे अच्छी जगह है। फ्रिज में रखने से उत्पाद की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

2. आई क्रीम्स:
हम सभी जानते हैं कि आंखों के नीचे कोल्ड क्रीम लगाने से त्वचा तरोताजा हो जाती है और त्वचा नर्म भी रहती है। कोल्ड आई क्रीम के उपयोग से आंखों की सूजन कम होती है और रक्त वाहिकायें भी संकुचित होती है।

3. लिपस्टिक:
आपको लिपस्टिक हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए ताकि यह पिघले नहीं। बहुत अधिक गर्मी के कारण लिपस्टिक के पिघलने का खतरा होता है जिसके कारण इसका रंग ख़राब होने की संभावना होती है। इसके अलावा लिपस्टिक को ठंडे स्थान पर रखने से इसकी नमी भी बनी रहती है।

4. फेशियल मास्क:
फेशियल मास्क को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए। फेशियल मास्क में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो बाहरी तापमान अधिक होने पर नष्ट हो जाते हैं। अत: इस मास्क को बचाने के लिए और यह अधिक समय तक अच्छा बना रहे, आवश्यक है इसे फ्रिज में रखा जाए।

5. ऑर्गेनिक उत्पाद:
यदि आप ऑर्गेनिक उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं तो आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि इन पदार्थों को आप हमेशा फ्रिज में रखें। अधिकांश ऑर्गेनिक और होम मेड उत्पादों में प्रिज़र्वेटिव नहीं होते अत: इन्हें सीधे फ्रिज में ही स्टोर करें। ऑर्गेनिक उत्पादों को फ्रिज में स्टोर करके रखने से ये ताज़े रहते हैं और अधिक समय तक टिकते हैं।

6. विटामिन सी युक्त उत्पाद:
विटामिन सी युक्त उत्पादों को फ्रिज के अंदर ही रखना चाहिए। इसके अलावा ऐसे उत्पाद जिसमें सक्रिय घटक जैसे विटामिन सी, रेटिनॉल और पेप्टाइड हों उन्हें फ्रिज में रखना चाहिए क्योंकि बहुत अधिक तापमान के कारण इनकी आणविक संरचना में परिवर्तन आ जाता है जिसके कारण यह जल्दी ख़राब हो जाता है।

7. नेल पॉलिश:
नेल पॉलिश एक अन्य मेकअप उत्पाद है जिसे फ्रिज में रखना चाहिए। नेल पॉलिश को फ्रिज में रखने से इसका रंग खराब नहीं होता और यह उड़ता भी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
