Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
एक्सपायर हो चुके ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फेंकने की जगह करें Reuse
अगर आपके कपबोर्ड या मेकअप किट में से कोई प्रॉडक्ट एक्सपायर हो गया है तो इसे फेंके नहीं। आप इन प्रॉडक्ट को रियूज यानि दुबारा इस्तेमाल कर सकतीहै।
मेकअप करना किस लड़की को पसंद नहीं होता है। शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी, जिसके कपबोर्ड में मेकअप किट ना मिले। गर्ल्स मेकअप को लेकर बहुत सेंसेटिव होती है। हो भी क्या न थोड़ी सी भी लापरवाही से स्किन इंफेक्शन से लेकर कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए गर्ल्स ब्रांडेड कॉस्मेटिक यूज में लेती है।
लेकिन एक बात आपको बता दें कि आपके द्वारा खरीदे गए ब्यूटी प्रोडक्ट की लाइफ ज्यादा से ज्यादा छह महीनें ही होती है। इसके बाद यह प्रोडक्ट एक्सपायर हो जाते है।
एक्सपायरी डेट के बाद प्रोडक्ट स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। इसलिए कोई भी प्रॉडक्ट खरीदते हुए उसकी मैन्यूफैक्चिरंग डेट और एक्सपायरी डेट जरुर चैक कर लेनी चाहिए। खासकर के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट के।
अगर आपके कपबोर्ड या मेकअप किट में से कोई प्राेडक्ट एक्सपायर हो गया है तो इसे फेंके नहीं। आप इन प्रॉडक्ट को रियूज यानि दुबारा इस्तेमाल कर सकती है।
इस आर्टिकल के जरिए ऐसे प्रॉडक्ट के बारे में बता रहे हैं जिन्हें उनके रि-यूज यानि दुबारा इस्तेमाल करने के तरीको के बारे में बात करेगे। जो आपके बेहद काम के साबित हो सकते है।

मेकअप ब्रश
मेकअप करते करते ब्रश खराब हो जाती है। जिसका उपयोग करने के बाद वह स्क्रिन को चुभन लगती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल मेकअप में करना बंद कर दे। लेकिन इसे फेंके नहीं बल्कि इससे कंप्यूटर का कीबोर्ड, साफ करने के काम में ले सकते है।

आईशैडो
आईशैडो में कई रंग शामिल होते है। जिसका इस्तेमाल एक्सपायरी होने के बाद नेल पेंट बनाने के लिए किया जा सकता है। इसे महीन पीस कर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट में डाले और इसे बंद करके इसे अच्छी तरह से हिलाएं। इससे आपको नेल पेंट के कई रंग मिल जाएगें और आपका एक्सपायर आईशैडो का भी बेहतर तरीके से उपयोग हो जाएगा।

टोनर
चेहरे की गंदगी को दूर करने और उसे साफ करनें के लिए टोनर का उपयोग किया जाता है। एक्सपायरी होने के चलते आप इसका इस्तेमाल बाथरुम की टाइल्स , कांच या फिर मेज साफ करने के लिए कर सकते है ।

लिपस्टिक
अगर आपके घर में छोटे बच्चें है तो आप एक्सपायर हुई लिपस्टिक का यूज उनके ड्राइंग बुक में कलर की तरह कर सकते है। वैक्स कलर की तरह लिपस्टिक को भी यूज में ले सकते हैं। इसके अलावा आप लिपस्टिक को आप टेम्पररी मार्कर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको सिलाई करने का शौक है तो आप इसे फैब्रिक मार्कर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. हां, इसे हल्का लगाएं ताकि ये आसानी से छूट जाए।

नेल पेंट्स
अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है तो आप क्राफ्ट में कई जगह पेंट कलर की जरूरत पड़ती है। छोटी छोटी क्राफ्ट एसेसरीज में एक्सपायर हो चुकी नेल पेंट्स को पेटिंग के लिए यूज में ले सकती है।

परफ्यूम या डियोडरेंट -
इसे आप रूम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे रूम के अलावा अपने बाथरूम में भी फ्रेशनर की तरह स्प्रे करें।

हेयर शैम्पू -
इसे आप अपने ऊनी कपड़ों के साथ लॉन्ज़रे धोने के लिए डिटरजेंट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

जेल आईलाइनर -
आप अपने ब्लैक जेल आईलाइनर का जूतों या सैंडल पर इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने ब्लैक जूते या सैंडल पर कहीं खरोंच आ गई हो तो आईलाइनर का इस्तेमाल करें।

मस्कारा -
यहां मस्कारा का नहीं लेकिन हां इसके वैंड(स्पूली) को आप दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। पहला इसकी मदद से आप अपने बिखरी आईब्रोज़ को कोम्ब कर शेप दे सकती हैं। दूसरा, इसकी मदद से आप अपने फॉरहेड पर छोटे-छोटे आने वाले बालों को भी कोम्ब कर सेट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
