Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मामूली सा दिखने वाले फिटकरी के है नायाब फायदें, जानकर हैरान रह जाएंगें आप

फिटकरी में मौजूद 'एंटीबैक्टीरियल' गुण कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मददगार होते है। फिटकरी को अंग्रेजी में एलम (Alum ) कहते है। ये असल में पोटेशियम एल्युमिनीयम सल्फेट है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते है। आयुर्वेद में इसे कई रोगों में उपयोग किया जाता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं इसलिए कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए भी किया जाता है।
आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है। स्किन, दांतों और बालों के लिए फिटकरी बहुत ही कमाल की चीज है। आइए जानते है इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

सिर की गंदगी और जुंओं को मारने का घरेलू उपाय
अगर आपके सिर में जुंएं पड़ गई हैं तो फिटकरी के पानी से बाल धोना फायदेमंद रहेगा. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण के चलते जुंएं मर जाते हैं और सिर की दूसरी गंदगी भी धुल जाती है.
चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मददगार
अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
कम आएगा पसीना
यदि पसीना ज्यादा आता हो तो नहाने के पानी में फिटकरी घोलकर नहाएं। इससे पसीना आना कम हो जाएगा।
अगर मसूंड़ों से आता हो खून
मसूड़ों से खून आता हो तो फिटकरी को पानी में घोल कर के कुल्ला करने से ठीक होता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। दांत में दर्द और मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है।
यूरिन इंफेक्शन होने पर
नियमित रूप से फिटकरी के पानी से अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर किया जा सकता है। यूरिन इंफेक्शन होने पर फिटकरी के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बिच्छू या कीड़ा काटने पर
जहरीला कीड़ा या बिच्छू काट ले तो पानी में फिटकरी का पाउडर डालकर गाढ़ा घोल बनाकर लगाने से आराम मिलता है।
चोट लगने पर
शरीर पर लगी छोटी चोट से खून बह रहा हो तो फिटकरी का पाउडर चोट पर छिड़कने से ब्लीडिंग बन्द हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
