Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की स्ट्रेटनिंग हो या आई मेकअप, टिश्यू पेपर के ये ब्यूटी ट्रिक्स हैं काम के
टिश्यू पेपर एक ऐसी चीज है जो हर लड़की के बैग में मिल ही जाती है और उनके पास इसकी कमी नहीं होती है। इसका इस्तेमाल आप अपने पर्सनल हाईजिन के अलावा दूसरे कामों के लिए भी कर सकती हैं।
आप अब तक अपना मेकअप रिमूव करने या फिर फैली हुई लिपस्टिक या काजल-आईलाइनर को हटाने के लिए इसका प्रयोग करती आयी हैं। लेकिन इन सब के अतिरिक्त भी टिश्यू पेपर आपके बहुत काम आ सकता है।

मगर इससे जुड़े ब्यूटी ट्रिक्स जानने से पहले आपको इस बात पर ध्यान देना है कि आप अच्छे टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। आप रंगीन नहीं, सफ़ेद टिश्यू पेपर का प्रयोग करें। कुछ टिश्यू पेपर तो न्यूट्रल पीएच लेवल के साथ आते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होते हैं।
आप लो क्वालिटी की जगह प्रीमियम ब्रांड का टिश्यू पेपर खरीदें क्योंकि इसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर करने वाली हैं। चलिए अब जानते हैं कि टिश्यू पेपर से जुड़े कौन से ब्यूटी ट्रिक्स हैं जो आपके काम को आसान बना देंगे।

पील ऑफ मास्क
एक बाउल में 1 अंडे का सफेद हिस्सा लें, उसमें नींबू के रस की 5 बूंदें और 5 बूंदें बादाम तेल की डालें। इस सब को मिलाते हुए अच्छे से फेंटे। एक ब्रश की मदद से इसका एक कोट चेहरे पर लगाएं। अब एक टिश्यू पेपर लेकर चेहरे के ऊपर ढक लें और हल्के हाथों से दबा दें। अब अपने इस मास्क के ऊपर ब्रश की मदद से दो और कोट लगाएं। अब 20 मिनट तक इसे सूखने दें। जब आपको महसूस हो को ये मास्क आपके चेहरे पर टाइट होने लगा है तब एक ही झटके में इसे निकाल दें। ये एग टिश्यू पेपर मास्क आपके चेहरे की गंदगी को साफ़ करता है और त्वचा में चमक लाता है।

नार्मल लिपस्टिक को बनाएं मैट
आप अपनी रेगुलर लिपस्टिक अप्लाई करें। अब अपने होठों पर टिश्यू पेपर रखकर दबाएं। अब ब्रश की मदद से हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर होठों पर लगाएं। ये होठों की लकीरों तक जायेगा और आपको मैट लुक देगा।

आईशैडो की वजह से मेकअप नहीं होगा खराब
आपके साथ ना जाने कितनी बार हुआ होगा कि आईशैडो के कण आपके गालों पर गिरकर आपके मेकअप को खराब कर देते हैं। लेकिन अब आप एक आसान से ट्रिक की मदद से इस परेशानी से बच सकती हैं। जब आप अपना आई मेकअप करें तब अपने गालों के ऊपर टिश्यू पेपर रख लें। जब मेकअप पूरा हो जाए तब टिश्यू पेपर को हटा लें। आपका मेकअप बिल्कुल भी स्मज नहीं होगा।

ब्लैकहेड्स के लिए पोर स्ट्रिप्स
अपने चेहरे के ऊपर गर्म पानी में भीगा हुआ तौलिया रखें, इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे। अब एक चम्मच अंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमें टी ट्री ऑयल की पांच बूंदें डालकर मिला लें। अब टिश्यू पेपर को स्ट्रिप की तरह काट लें। अपनी नाक के ऊपर इस मास्क का एक पतला कोट लगाएं। अब इसके ऊपर टिश्यू पेपर के स्ट्रिप को लगा दें और इसके ऊपर फिर से मास्क का एक दूसरा कोट लगाएं। 15 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर बैंड-एड की तरह इसे निकाल लें। इसके साथ ही आपके ब्लैकहैड निकल आएंगे।

आयरन करने के दौरान बालों को जलने से बचाए
ये काफी उपयोगी ट्रिक है। आप इस्तेमाल करने से पहले अपने कर्लिंग रोड या फिर स्ट्रेटनर को टिश्यू पेपर में लपेट दें। ऐसा करने से बालों को हीट की वजह से होने वाला नुक्सान कम हो जाएगा और साथ ही आपके बालों को जलने से भी रोकेगा।


लिपस्टिक टिकेगी लंबे समय तक
अगर आप लंबे समय तक अपने लिपस्टिक को बनाए रखना चाहती हैं तो ये ट्रिक आपके लिए है। लिपस्टिक का एक कोट लगाएं और अब टिश्यू पेपर को होटों के बीच में रखकर दबाएं और फिर पेपर हटा लें। अब इसके बाद लिपस्टिक का दूसरा कोट अप्लाई करें। आपके लिप्स स्मूद, भरे हुए नजर आएंगे और लिपस्टिक लंबे समय तक टिका भी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
