Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
दिवाली पार्टी में करना है शाइन घर पर बनाएं सेटिंग स्प्रे, लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप
फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है। कुछ दिनों में दिवाली का त्योहार है। दिवाली से पहले दिवाली पार्टी की जाती है। महिलाएं दिवाली पार्टी और दिवाली फंक्शन में जाती है। दिवाली पार्टी में खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट और मेकअप करती है। लंबे समय तक मेकअप टिका रहने के लिए महिलाएं सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करती है। मार्केट में आसानी से सेटिंग स्प्रे मिल जाते है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले सेटिंग स्प्रे में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल से बचने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर भी सेटिंग स्प्र बना सकते हैं। चलिए जानते हैं सेटिंग स्प्रे बनाने का तरीका।

ड्राई स्किन के लिए सेटिंग स्प्रे
सामग्री 4 बड़े चम्मच ग्लिसरीन
गुलाब जल आधा कप
विधि
एक बाउल लें और गुलाब जल और ग्लिसरीन को अच्छे से मिला लें। स्मूद पेस्ट बनाने के बाद इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। चेहरे पर स्प्रे करें अगर आपको जलन और खुजली हो तो इसका इस्तेमाल ना करें। अगर आपको खुजली और जलन नहीं होती है तो आप इस सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑयली स्किन के लिए सेटिंग स्प्रे
सामग्री
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
आधा कप पानी
कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल
एक स्प्रे बोतल
विधि
एक बाउल लें एलोवेरा जेल, पानी और लैवेंडर ऑयल डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें। आपका सेटिंग स्प्रे बनकर तैयार है। सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल हमेशा आंखें बंद कर करना चाहिए। इस स्प्रे का इस्तेमाल बनाने के दो दिन बाद तक किया जा सकता है।

सेटिंग स्प्रे के फायदे
सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। होममेड सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। होममेड सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से मैट फिनिश लुक आता है। होममेड सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह के दाने नहीं होते है।



Click it and Unblock the Notifications
