Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अपने फटे होठों के लिए DIY मिंट चॉकलेट लिप बाम घर पर आसानी से बनाएं

ठंड का मौसम तो चल ही रहा है तो आपके होंठ भी फटने शुरू हो गये होंगे, लेकिन आप अपने लिप्स पर लिप बाम की कोटिंग करके उसे मॉश्चराइज भी जरूर कर रही होंगी। लेकिन लिप बाम आप मार्केट से लाकर आई होगीं जो कई ब्रांड्स के आते हैं और महंगे भी होते है, ऐसे में आप घर पर ही अपने होठों को मॉश्चारइज करने और उसे फटने से बचाने के लिए लिप बाम आसानी से बना सकती हैं। मिंट चॉकलेट लिप बाम DIY। इसके लिए सामान भी आसानी से आपको मिल जाता है और बनाने में भी कोई परेशानी नही होती है। मिंट चॉकलेट लिप बाम आपको फजी और हॉट महसूस कराता है क्योंकि ये ठंड के मौसम के लिए बेस्ट है।
मिंट चॉकलेट लिप बाम न केवल आपके होठों को मुलायम बनाए रखेगा, बल्कि जिन सामग्रियों का यूज किया जा रहा है, वे न्यूट्रिशन प्रदान करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए आपकी स्किन के अलावा, अपने सूखे और फटे होंठों पर भी ध्यान देना अकलमंदी का काम है।
जब आप अपने होठों की देखभाल कर लें, तो अपने स्थानीय ऑनलाइन ब्रांडों से इन ऑटम/विंटर न्यूड शेड की लिपस्टिक जरूर देखें।

आपको किस चीज़ की जरूरत है
1 चम्मच सफ़ेद मोम
छोटा चम्मच कोको पाउडर
चम्मच मीठे बादाम का तेल
पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें
छोटे कंटेनर या कोई छोटी शीशी

कैसे बनाना है ?
अब सफेद मोम के पेलेट्स को पिघलाना शुरू करें, डबल बॉयलर का यूज करके, आप इसे माइक्रोवेव या स्टोव में कर सकते हैं
अपने कोको पाउडर को तब तक हिलाएं जब तक कि ये मोम के साथ आसानी से मिक्सअप न हो जाए
सामग्री को मिलाने के लिए हिलाते समय मीठा बादाम का तेल और पेपरमिंट का तेल डालें
अब आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे स्टोर करने के लिए छोटे कंटेनर में भर दें।
जब भी आपके होठों को लिप बाम की जरूरत बस छोटे कंटेनर से निकाले और आसानी से लगा लें। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई कैमिकल नहीं है, जो आपकी होठों की स्किन को नुकसान पहुचाएं। आप इस स्वादिष्ट महक वाले लिप बाम का यूज कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।
हालांकि इसे खाने के बारे में मत सोचो!



Click it and Unblock the Notifications
