Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Juhi Parmar ने शेयर किया ग्लोइंग स्किन का राज, हफ्ते में 2 बार इस फेस स्क्रब का करती हैं इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में स्किन हवा, धूप, पानी, प्रदुषण हर चीज से प्रभावित होती है। ऐसे में स्किन की ज्यादा केयर करने की जरूरत पड़ती है। मौसम बदलने के साथ कई महिलाओं के स्किन का ग्लो खोने लगा है। जिसे वापस पाने के लिए हिंदी टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्किन केयर रेसिपी शेयर की है।
एक्ट्रेस जूही परमार अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्किन केयर से जुड़े नुस्खे अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे ही अपने एक लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने स्किन टाइटनिंग स्क्रब बनाने की आसान विधि फैंस के साथ साझा की है। इतना ही नहीं जूही परमार ने इस स्क्रब में मौजूद सामग्रियों के फायदों के बारे में भी बताया है।

स्किन टाइटनिंग स्क्रब बनाने की विधि
सामग्री -
* अलसी के बीज - 1 चम्मच
* तिल - 1 चम्मच
* लाल मसूर - 1 चम्मच
* दूध - 2 से 3 चम्मच
स्क्रब बनाने की विधि
1. स्किन टाइटनिंग स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीज और दाल को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें।
2. अब इसे दूध में डालकर तब तक गर्म करें जब तक यह एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
3. अब इसे ठंडा करके अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
4. 15 से 20 मिनट तक स्किन पर लगाकर छोड़ दें।
5. इसके बाद धीरे से अपने फेस को स्क्रब करें और नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें।
6. इस फेस स्क्रब का लाभ पाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका उपयोग करें।
फेस स्क्रब के स्किन बेनिफिट्स
जूही परमार के अनुसार अलसी के बीज एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं जो स्किन में कसावट लाने में मदद करते हैं। स्क्रब में मौजूद तिल आपकी स्किन को हीलिंग करने और ग्लो करने में मदद करते हैं। लाल मसूर दाल आपके लिए क्लिंजर की तरह काम करता है जो आपकी स्किन से दाग-धब्बों और झाइयों को साफ करने में फायदेमंद होता है। दूध की मदद से आपकी स्किन मॉइश्चराइज होती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
