Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Karwa Chauth 2023: सलून जाने का नहीं मिला समय, घर पर ही 10 मिनट में चमकाएं चेहरा
homemade beauty tips for glowing skin instantly on karva chauth : करवा चौथ आने में कुछ ही समय रह गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। सुहागन महिलाओं के लिए इस व्रत के खूब मयाने है।
सालभर महिलाओं को इस दिन का खास इंतजार रहता है। साथ ही हर महिला की ये चाहत होती है कि इस दिन वे सबसे खूबसूरत दिखें। इसलिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके करवा चौथ लुक पर चार चांद लगा देगा।
स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए इसकी तैयारी आपको आज से ही शुरू करनी होगी। आइए जानते हैं इन आसान स्किन केयर टिप्स के बारे में..

बेसन और हल्दी का उबटन
बेसन और हल्दी का उबटन चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करेगा। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। वहीं हल्दी चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकती है। कच्चे दूध और शहद से त्वचा की ड्राईनेस से भी राहत मिल सकती है। एक बाउल में 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच शहद और कॉफी पाउडर लें। सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें।

संतरे के छिलके का फेस मास्क
संतरे के छिलकों को धूप में सूखाकर इसे मिक्सी में पीसा जाता है, इसके छिलकों के पाउडर को फेस मास्क में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें विटामिन-सी होता है, जो स्किन से डार्क स्पॉट्स कम करने और प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर बाउल में लीजिए। अब इसमें एक चुटकी हल्दी और 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें।
नींबू का रस और शहद
नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 10 से 15 मिनट सूखने दें। इसके बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
