Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
इस मेकअप से पाएं अल्ट्रा चिक लुक
मेकअप महिलाओं की खूबसूरती को निखारने का काम करता है। जहां आजकल ऑरेंज, यलो और ब्लू रंग मेकअप में छाए हुए हैं वहीं पर महिलाओं को फेमनिन लुक पाने की होड़ मची हुई है। पिंक मेकअप से आप फेमनिन लुक आसानी से पा सकती हैं, लेकिन इसके लिये आपके चेहरे का रंग बिल्कुल साफ होना चाहिये। अगर आपको भी फेमनिन वाला लुक चाहिये तो ट्राई कीजिये इस मेकअप को बेहतर तरीके से।

टिप्स -
आंखों को करें हाइलाट - अपनी आंखों को उभारने के लिये ऑरेंज, यलो, ब्लैक या ब्लू आइशैडो प्रयोग करें। एक बार पिंक आइशैडो का प्रयोग करें। अपनी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को छुपाने के लिये कंसीलर लगाएं और फिर आइ बेस को अपर आइलिड और आइब्रो बोन पर लगाएं। आइबेस लगाने से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है। उसके बाद पतला आइलाइनर लगा कर उसे थोडा़ बाहर की ओर निकालें। अब पिंक आइशैडो लीजिये और उसे अपनी आंखों की पलको पर लगाइये। अपनी आइमेकअप को हाइलाइटर से चमकाइये। इसको ब्रो बोन तथा नीचे की आइलिड पर लगाइये। उसके बाद अपनी आइलैश को मसकारा लगा कर कर्ल कर दीजिये।
गालों पर - गुलाबी गाल आपके चेहरे पर नया बदलाव ला सकते हैं। फाउंडेशन से शुरुआत कीजिये। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाइये। ध्यान रखिये कि अपने आंखों के मेकअप को ना बिगाडे़। उसके बाद शिमर को मेकअप ब्रश से बालों और उसके नीचे की ओर पर लगाएं। लेकिन बहुत ज्यादा गाल गुलाबी करने की जरुरत नहीं है। वरना लोंगो का ध्यान केवल आपके गालों की ही ओर जाएगा।
होंठो के लिये - आपने होंठो को लिप ग्लास से हाइलाइट कीजिये। इसके लिये लाल या फिर न्यूड पिंक कलर पसंद कीजिये। लिप लाइन से लिप कवर करना मत भूलियेगा। ऐसा करने से लिप ग्लास फैलता नहीं। ऐसा लिप ग्लास लगाइये जो कि 4 घंटो से अधिक देर तक टिका रहे।



Click it and Unblock the Notifications