Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डार्क स्किन टोन के लिये मेकअप टिप्स
कौन कहता है कि अगर आपकी स्किन डार्क टोन की है तो आप पर किसी भी प्रकार का मेकअप अच्छा नहीं लगेगा? आप भी एक परफेक्ट मेकअप कर के दूसरों से अलग दिख सकती हैं। हां बस आपको अपनी स्किन टोन को ध्यान में रख कर मेकअप करना होगा। जिसके लिये आज हम आपको खास टिप्स देंगे। आपके चेहरे से मेल खाता फाउंडेशन, लिपस्टिक का परफेक्ट कलर, लिपलाइनर या फिर ब्लशर, हर चीज़ का रंग सही होगा तभी आपको एक अच्छा लुक मिल सकता है।
उदाहरण के तौर पर अगर लिपस्टिक की बात करें तो, आपकी लिपस्टिक ज्यादा हल्की रंग की ना हो कर गाढ़ी रंग की होनी जरुरी है। तो चलिये आइये अब जानते हैं कि डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं को किस प्रकार का मेकअप करना चाहिये।

डार्क स्किन टोन के लिये मेकअप टिप्स
लिक्विड फाउंडेशन: अगर आपको अपनी स्किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन नहीं मिलता है तो आप दो रंगों के फाउंडेशन को मिला कर एक अच्छा कलर बना सकती है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन सॉफ्ट हो जाए।
अपनी त्वचा को पाउडर से ड्राई कीजिये: अगर स्किन ऑयली है तो अपने पास हर वक्त फेस पाउडर रखें। इससे त्वचा पर गीलापन नहीं आएगा और वह हमेशा ड्राई बनी रहेगी।
गालों को ब्लश करें: हमेशा ब्लशर लगाना सही नहीं होता मगर कभी कभार पार्टी आदि में आप इसका प्रयोग कर के एक सुंदर सा लुक पा सकती हैं। डीप ऑरेंज, वाइन या कोरल रंगों का प्रयोग करें।
लिपस्टिक का प्रयोग: जिन महिलाओं का रंग डार्क हो उन्हें, पेल कलर्स यानी हल्के रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिये। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है तो आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाएं जैसे, वाइन, रेड, प्लम और ब्राउन।
आईब्रो के लिये: आपनी आईब्रो को नजर अंदाज ना करें। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिये आप पेंसिल और पाउडर का प्रयोग करें।
लिप लाइनर: लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो पर लिप लाइनर लगाएं। एक अच्छी आउटलाइन आपके पूरे चेहरे के लुक को निखार सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
