Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी से एक सप्ताह पूर्व के ब्राइडल ब्यूटी टिप्स
जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आता है, वैसे-वैसे दुल्हन की उलझन बढ़ती जाती है कि वह क्या करें, कैसे करें कि वह अपनी लाइफ के सबसे खास दिन सबसे सुंदर दिखे। शादी के दौरान शॉपिंग आदि करने के लिए बार-बार बाहर निकलने से लड़की का रंग हल्का पड़ जाता है और शाइन खत्म हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि 7 दिनों की एक चेकलिस्ट तैयार की जाएं और उसी के अनुसार, त्वचा की देखभाल की जाएं। भारतीय शादियों में मेहंदी लगाने का महत्व
सात दिनों के लिए स्पेशल केयर टिप्स निम्म प्रकार है :

7 वां दिन :
बॉडी पर ब्लीच करवा लें। इस दिन बॉडी पर ब्लीच करवाने से आपके समय का सदउपयोग हो जाएगा और आपकी बॉडी में चमक भी आ जाएगी। दिलो-दिमाग दोनों शांत हो जाएंगे। बॉडी की ऑयल मसाज भी करवा सकती है। इससे आपको तनाव नहीं होगा और आपका मन शांत रहेगा।

6 वां दिन :
अपनी बॉडी की स्कीन को स्क्रब करें और मसाज करवाएं। इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर होगी और वह शाइन करेगें। इसके अलावा, हेड मसाज भी जरूर करवाएं।

5 वां दिन :
इस दिन बॉडी वैक्स करवा लें। इससे त्वचा नाज़ुक हो जाएगी। वैक्स करवाने से स्कीन में चमक भी आती है। बॉडी के अलावा, बालों पर भी ध्यान दें। हेयर कलर करवा लें। दो शेड, वो भी ब्लैक, ब्राउन जैसे करवाएं जो किसी भी हेयरस्टाइल को बनाने में अच्छे लगेगें। अगर आप बहुत जॉली है और कुछ हटकर करना चाहती है तो एक - आध लट रेड कलर की भी करवा सकती है।

4 दिन :
बालों में स्पॉ करवा लें। इसके बाद इनमें डीप कंडीशनिंग करवाएं। बालों के बाद चेहरे पर ध्यान दें। ब्लीच करवाएं, ताकि चेहरे में चमक आ जाएं। अपर लिप और आईब्रो भी चार दिन पहले ही बनवा लें, इससे शादी के दिन तक सही शेप आ जाएगा।

3 दिन :
शादी की रस्में और रिवाज शुरू हो चुके है और आज आपको मेंहदी लगने वाली है। ऐसे में अपनी बॉडी मसाज करवा लें। ताकि आपके शरीर और दिमाग को आराम मिल जाएं। मैनीक्योर और पैडीक्योर करवा लें। अगर आपको अपने बालों को कट देना है तो आज ही दे दें, ताकि शादी के दिन तक वह सही दिखें।

2 दिन :
यह शगुन का दिन होता है जिसे आम भाषा में हम लोग इंगेजमेंट डे कहते है। इस दिन आपका फ्रेश और ग्लो करना जरूरी होता है। इस दिन कई दुल्हन हैवी मेकअप करने से बचती है। इंगेजमेंट के दिन हल्की ड्रेस पहनें, बालों को नया लुक दें और लाइट मेकअप करवाएं। हाथों पर खास ध्यान दें। उनहे अच्छे से मॉश्चर कर लें ताकि वह ड्राई न लगें। नेल आर्ट बनवा लें ताकि नाखुन भी सुंदर दिखें।

1 दिन :
आपके सपनों का दिन आ गया। अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने वाले दिन आप अपने बालों को धुलें, उन्हे नैचुरली सुखने दें और ब्राइडल मेकअप करवाएं। अपने नाखूनों पर अच्छा सा पेंट लगवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
