Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंहासे वाली त्वचा पर मेकअप करना सही या गलत
यह बात बेहद सामान्य है कि दाने होना एक संक्रमण है। चेहरे पर दाने होना आत बात है, लड़कियों के साथ यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। लड़कियों को लगता है कि मेकअप करने से उनके चेहरे के मुंहासे थोड़ा कम दिखेगें और वह खूबसूरत दिखेगी।
पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुंहासे वाली त्वचा पर मेकअप करना कितना सही और कितना गलत है, इस बारे में एक्सपर्ट की राय जानना बेहद जरूरी होता है। इस विषय पर बोल्डस्काई का विशेष आर्टिकल:

दाने वाली त्वचा पर मेकअप करना उचित है?
दाने-ए त्वचा संक्रमण का प्रकार: दाने वाली त्वचा पर मेकअप करने से पहले यह जान लें कि दाने किस प्रकार के हैं। क्या यह दाने किसी संक्रमण के कारण हुए हैं या फिर खराब खान-पान के कारण हो गए है। कभी-कभार मेकअप सही से उतारने या खराब प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी दाने पड़ जाते हैं; हालांकि मेडिकल सांइस इस बात से इंकार करता है। इसलिए, मेकअप करने से पूर्व दानों का प्रकार जान लें।

मेडिकल साइंस का क्या कहना है?
मेडिकल साइंस का मानना है कि मेकअप प्रोडक्ट में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को उसके नैचुरल फॉर्म में नहीं रहने देते हैं। ये स्कीन की आईडल कंडीशन को बर्बाद कर देते हैं। मेकअप प्रोडक्ट में डाले जाने वाले वैक्स प्रोडक्ट, त्वचा पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

अपनी त्वचा के बारे में जानें:
मेकअप लगाने से पहले आपको अपनी त्वचा के प्रकार के बारे में मालूम होना चाहिए। हर किसी की त्वचा का प्रकार अलग होता है। किसी की त्वचा बहुत सॉफ्ट होती है और किसी की त्वचा बहुत नरम होती है। उसी हिसाब से आप अपने प्रोडक्ट का चयन करें। ऑयली और ड्राई स्कीन का ख्याल रखते हुए लोशन आदि को खरीदें। इससे भी बेहतर विकल्प होगा कि आप, डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क कर लें।

क्या करें जब आपकी त्वचा पर दाने हो गए हों:
अगर आपकी त्वचा पर बहुत दाने हों और वह अक्सर हो ही जाते हैं तो अच्छा रहेगा कि आप डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क कर लें। उनके बताएं गए निर्देश को मानें और मेकअप न ही लगाएं तो ठीक रहेगा। दानों से स्कीन पर पड़ने वाले दाग को बचाने के लिए बहुत केयर की आवश्यकता होती है, इसके लिए अपना पूरा ध्यान रखें। खान-पान पर भी काबू रखें।



Click it and Unblock the Notifications
