Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
बॉलीवुड की दुल्हनों से सीखिये खास मेकअप टिप्स
क्या आप शादी करने जा रही हैं? क्या आप कन्फ्यूज़्ड हैं कि शादी के दिन क्या पहनें और सुंदर कैसे दिखें? बहरहाल, अपने खास दिन पर सुंदर और कुछ अलग दिखने के लिए यहां दुल्हन के लिए कुछ खास तरीके बताए जा रहे हैं।
चमकते शहर में अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की तरह दिखने के लिए, हम आपको कुछ बड़ी हस्तियों के बारे में बताना चाहेंगे जो अपनी शादी के दिन बेहद सुंदर लग रही थी। उनके कपड़ों के रंग उनके मेकअप, एसेसरीज़ और अन्य चीज़ों से एकदम मेल खाते थे।
पार्टी के लिए 9 बेस्ट मेकअप टिप्स
बाॅलीवुड की इन दुल्हनों को देखकर हमारी सांसे थम गई थी, और इसीलिए हो सकता है कि उनके नक्शे कदम पर चलकर, उनकी तरह दिखकर आप सबसे सुंदर दुल्हन बन सके।
तो फिर शरमाना कैसा, एक नज़र डालिए कुछ ब्यूटी टिप्स और मेकअप टिप्स पर जो हम आपके लिए बाॅलीवुड क्वींस से चुरा कर लाए हैं!
भरे चेहरे के लिए कैसा होना चाहिये मेकअप

करीना कपूर
सैफ़ की दुल्हन बनने पर बेगम की सुंदरता ने हमारा दिल चुरा लिया था। उसने चमकदार लाल लहंगा पहना था और साथ ही उससे मेल खाता ब्राइट मेकअप भी था। उसकी हल्की आंखों को काजल से उभारा गया था और होंठ गुलाबी थे।

विद्या बालन
अपनी शादी के दिन लाल और गोल्डन रंग की साड़ी में विद्या शानदार लग रही थी। सोने के मैचिंग आभूषण, लाल रंग की गोल बिंदी और होंठो पर गुलाबी लिपस्टिक इन रंगों को और भी खिला रहे थे। हेयरस्टाइल के लिए एक दक्षिण भारतीय सुंदर जूड़ा उनके लुक को पूरा कर रहा था।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित बेहद शानदार दिख रही थी। इस दुल्हन ने लिपस्टिक के गहरे भूरे शेड को चुना, चांदी के आभूषण पहने और अपने बालों को साधारण लेकिन खूबसूरत अंदाज़ में पिनअप किया था।

ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना की आँखें उसकी शादी के दिन पर आकर्षण का केंद्र थी।
हालांकि, इस दुल्हन ने न्यूनतम या फिर न के बराबर मेकअप किया था, लेकिन, यह बहुत सुंदर लग रही थी।

ऐश्वर्या राय
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस प्यारी सी दुल्हन ने श्रृंगार नहीं किया था। हालांकि, अपने लुक को ग्लैमर देने के लिए इसने अपने सिर पर बहुत सारे आभूषण पहने थे। आप भी ऐसा कुछ सोच सकते हैं!

काजोल
साधारण और खूबसूरती को ध्यान में रखें तो काजोल अब तक देखी गई सबसे सुंदर दुल्हन थी। इसने अपने होंठों को भूरे रंग से संवारा था, चीक बाॅन्स को प्राकृतिक लालिमा से उभारा था और मांग टीके के रूप में मोतियों की एक लड़ी पहनी थी।

जेनेलिया डिसूज़ा
अगर आप अपनी शादी के दिन कम मेकअप करना चाहती है तो, हमारी पसंदीदा बाॅलीवुड दुल्हनों के लुक में से चुराया गया यह सबसे बेहतर लुक है। जेेनेलिया ने लाल बिंदी लगाई थी जो उसके सिंदूरी लहंगे से एकदम मेल खा रही थी। उसने सिर पर मोतियों के आभूषण भी पहने थे।

शिल्पा शेट्टी
लाउड मेकअप से या तो आप सुंदर लग सकती है या फिर बहुत भयानक लग सकती है। अगर आप शिल्पा शेट्टी की तरह लगना चाहती है तो अपने होंठों पर गहरा लाल रंग लगाए और अपने गालों पर भी हल्का रंग लगाए। साथ ही, अपने सूट से मेल करते हुए ब्राइडल रंगों की मदद से अपनी आंखों पर भी ध्यान दें।

प्रियंका ओबेराॅय
प्रियंका भी उन बाॅलीवुड दुल्हनों में से एक है जिनके लुक ने हमारी जान ले ली थी। ब्राइट रंग का लहंगा पहने हुए प्रियंका ने अपनी आंखों को लाल आइशैडो, ब्लैक लाइनर और काजल से संवारा था। उसके होंठ ब्रिक कलर से झिलमिला रहे थे।

मीरा राजपूत
इस नवीनतम दुल्हन का लुक वास्तव में किसी राजकुमारी जैसा था। अपने गालों पर गहरा गुलाबी ब्लश और होंठों पर लाल रंग लगाकर उसने अपने ब्राइडल लुक कोे पूरा किया था। अगर आप दुल्हन बनने जा रही है तो, आज आप मीरा का लुक चुरा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











