Latest Updates
-
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका
लंबे समय तक कैसे टिका कर रखें होंठो पर लिपस्टिक ?
लिपस्टिक, मेकअप का सबसे बड़ा हिस्सा है। लिपस्टिक का एक कोट आपके चेहरे पर चमक भर सकती है। हर महिला के पर्स में एक लिपस्टिक का शेड अवश्य होना चाहिये जिसे वह कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकती है। लेकिन कई लड़कियों को उस वक्त खराब लगता है जब उनकी सुबह के वक्त लगाई लिपस्टिक दुपहर में ही फीकी पड़ जाती है। अगर आपकी भी लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार नहीं रहती, तो अपनाइये हमारे बताए कुछ सिंपल से ट्रिक्स।
खाते वक्त या पानी पीते वक्त अगर लिपस्टिक खराब हो जाए तो दुबारा उसे लगाने के बजाए आप कुछ नियमों का पालन करें। आइये जानते हैं होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के टिप्स।
Get up to 70% OFF on Men's Footwear at Flipkart

होंठो को स्वस्थ रखें
अगर आपके होंठ हेल्दी हैं, तो लिपस्टिक अपनी जगह पर लंबे समय तक टिकी रहेगी। होंठो को लगातार स्क्रबर से स्क्रब करें, जिससे वह स्मूथ रहे। आप इसके लिये टूथब्रश का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा होंठो पर लिप बाम लगाना ना भूलें।

लड़कियों को जरुर ट्राई करने चाहिये लिपस्टिक के ये 5 शेड्स
लिप पेंसिल
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ पर लिप पेंसिल लगाएं। आप इसके लिये न्यूड लिप कलर का प्रयोग कर सकती हैं, यह सभी प्रकार की लिपस्टिक शेड के लिये काम करेगी। लिप पेंसिल को होंठ के बीच में नीचे की ओर लगा कर पूरे होंठ पर मिक्स करें।

लिपस्टिक लगाने के लिये लिप ब्रश का प्रयोग
लिपस्टिक को ब्रश से लगाने का फायदा यह है कि वह प्रेशर के साथ लगाई जा सकती है और आपके हाथों का कंट्रोल भी उस पर बना रहेगा। ब्रश से लगाते वक्त ध्यान रखें कि ब्रश में बहुत ज्यादा कलर ना भरें। अपने ब्रश को हफ्ते में एक बार जरुर साफ करें।

ब्लॉटिंग
जब आप अपना पहला कोट लगा लें, तब अपने होठों को टिशू पेपर के बीच में दबा कर अत्यधिक लिपस्टिक निकाल दें। पहले कोट को अगर ब्लॉटिंग पेपर पर पोंछ लिया तो समझिये कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा न तो फैलेगी और हनी ही मिटेगी।

पाउडर लगाएं
अपने होंठो पर उंगलियों की सहायता से ट्रांसलुऐंट पाउडर लगाएं। यह होंठो पर रंग को सेट कर देगा। इससे आपकी लिपस्टिक ना तो हल्की पडेगी और ना ही वह फैलेगी। इसके बाद लिपस्टिक का एक कोट और लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications