Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मेकअप प्राइमर इस्तेमाल करने के फायदे

हम जब कॉस्मेटिक की दुकान पर जाते हैं तो हमें वहाँ कई तरह के प्राइमर के ब्रांड्स दिखाई देते हैं। क्या आपको पता है कि इसके फायदे क्या हैं। हम आपको बता रहे हैं प्राइमर के फायदे।
हम बचपन से देखते आ रहे हैं कि पेंटिंग करने से पहले पेंटर्स दीवार पर प्राइमर लगाते हैं। पेंट करने से पहले सतह को चिकना बनाने के लिए ऐसा किया जाता है।
मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल कैसे करें?
ऐसा ही मेकअप प्राइमर के साथ है। हम में से अधिकतर लोग इसे ये सोच कर नजर अंदाज कर देते हैं कि इसकी हमें क्या जरूरत है या इसका तो हमें इस्तेमाल करना ही नहीं आता।
प्राइमर नहीं लगाने का मतलब है कि आप कोई जरूरी चीज काम में नहीं नहीं ले रहे हैं। ध्यान रखें कि मेकअप को ज्यादा समय तक प्रभावी बनाए रखने के लिए यह एक पहला कदम है। आगे पढ़ें और जानें कि मेकअप से पहले प्राइमर लगाने के क्या फायदे हैं।

यह त्वचा को छिद्रों को बंद कर देता है
यह इसका सबसे बड़ा फायदा है। यदि आपके चेहरे पर छेद हैं तो लिक्विड फ़ाउंडेशन आपकी त्वचा पर बेकार लगता है। इससे निजात पाने के लिए पहले प्राइमर लगाना एक बेहतर तरीका है और साथ ही इससे मेकअप आपको अच्छी फिनिशिंग भी देता है।

त्वचा को मुलायम बनाता है
इसे लगाने से आपकी त्वचा मखमल सी हो जाती है। यह त्वचा को तुरंत मुलायम बनाता है और मेकअप के बाद भी त्वचा को स्मूथ बनाए रखने में मददगार है। इसलिए इसका इस्तेमाल जरूरी है।

मेकअप को चिकना बनाता है
यदि आप बेहतरीन मेकअप प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें और फिर भी इसकी रंगत ना दिखे, तो क्या आपको अच्छा लगेगा? यह किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। इससे बचने का तरीका है कि त्वचा को स्मूथ बनाने के लिए आप पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें।

यह नॉन- कोमोडोजेनिक है
यदि आपकी त्वचा पर कील मुहासे ज्यादा होते हैं तो प्राइमर आपकी त्वचा को इससे बचाएगा। दूसरा कारण है कि इससे आपकी त्वचा पर दरारें नहीं पड़ेंगी और त्वचा पर अन्य कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उम्र के असर को कम करता है
समान्यतः, कुछ प्राइमर्स में एंटी-एजिंग तत्व नहीं होते हैं। आप इस तरह का प्राइमर लें जिसमें ये तत्व हों, और त्वचा पर उम्र के असर पर काबू पाएँ। इससे आपकी त्वचा जवां दिखाई देती है क्यों कि ये उम्र दिखाने वाली फ़ाइन लाइंस को दूर करता है।

मेकअप ज्यादा देर तक रहता है
यह इसका मुख्य फायदा है कि इससे मेकअप ज्यादा देर तक रहता है। इससे रोम छिद्रों से पसीना कम निकलता है और मेकअप ज्यादा देर तक रहता है। यह धूल, मिट्टी और गंदगी से आपकी त्वचा की रक्षा करता है।

ललाई कम करता है
यह भी इसका एक अच्छा फायदा है। मुहासों से होने वाली रेडनेस को यह कम करता है इसे एक बेस के रूप में इस्तेमाल करें और फिर इसके बाद जैसा चाहें मेकअप करें। ये सभी कारण हैं जिनसे आपको प्राइमर मेकअप से पहले इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आपका कोई सुझाव है तो नीचे दिये कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव हमसे शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
