Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
घर पर ऐसे बनाइये खुद के लिये फेस पावडर
Make Up
oi-Staff
बहुत सी लड़कियों को चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। पर फिर भी उन्हें चेहरे पर हल्का सा फेस पावडर लगाना पसंद होता है क्योंकि यह उनके चेहरे को आर्टिफीशियल लुक नहीं देता।
पर क्या आप जानती हैं कि कुछ फेस प्रॉडक्ट ऐसे होते हैं जिनके बार बार उपयोग से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और तो और उसमें कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स होते हैं। इन सब चीजों से बचने के लिये आपको प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिये।

आज हम आपको घर पर फेस पावडर बनाना सिखाएंगे, जिसे यूज़ करने के बाद आपको बाजारू फेस पावडर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। आइये जानते हैं इसकी विधि-
लाइट शेड के लिये सामग्री-
- 2 चम्मच अरारोट पावडर या कार्नस्टार्च पावडर
- 1/4 टीस्पून कोको पावडर आप कॉफी पावडर का भी यूज कर सकते हैं
- 1/6 टीस्पून दालचीनी पावडर
- कुछ बूंद सुगन्धित तेल की

मीडियम शेड के लिये सामग्री-
- 3 चम्मच आरारोट पावडर या कार्नस्टार्च पावडर
- 1.5 टीस्पून कोको पावडर
- 1/4 टीस्पून दालचीनी पावडर
- कुछ बूंद सुगन्धित तेल की

डार्क शेड के लिये सामग्री-
- 2 चम्मच आरारोट पावडर या कार्नस्टार्च पावडर
- 2.5 चम्मच कोको पावडर
- 1/4 चम्मच कार्न स्टार्च पावडर
- कुछ बूंद सुगन्धित तेल की

विधि -
- सबसे पहले आरारोट पावडर लेंगे और फिर इसी में हम दूसरी सामग्रियां मिलाएंगे।
- इसमें धीरे धीरे और छोटी मात्रा में ही सामग्रियां मिलाएं। यानी आपको जैसा शेड चाहिये, उसी हिसाब से सामग्री की मात्रा भी मिलाएं।
- फिर इसमें सुगन्धित तेल मिला कर पावडर को एक डिब्बी में डाल कर दबा दें। यह देखने में बिल्कुल कॉम्पैक्ट पावडर की तरह होना चाहिये।
- इसे यूज़ करने के लिये आपको मोटे ब्रश का यूज़ करना चाहिये।
- इस पावडर को फ्रेश और लंबे समय तक चलाने के लिये इसमें कुछ बूंद विटामिन ई के तेल की डालें।
- इसे ट्राई करें और हमें बताएंगे कि यह आपको कैसा लगा।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications