Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अगर चेहरे का रंग डस्की है तो अपनाएं ये 6 मेकअप टिप्स
जहाँ आपके लिए कुछ सामान्य ब्यूटी टिप्स का पालन करना ज़रूरी होता है वहीं त्वचा के अनुसार ब्यूटी टिप्स मिलना भी कठिन होता है।
अत: यहाँ हमने ब्यूटी सीक्रेट्स से संबंधित एक सूची बनाई है जो उन महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है जिनकी त्वचा का रंग सांवला है। आइये इनके बारे में जानें।

#1. अच्छी तरह मॉस्चराइज़ करना
ऐसे लोग जिनकी त्वचा का रंग गहरा होता है, उनकी त्वचा शुष्क होती है जिसके कारण वे कमज़ोर दिखते हैं। यही कारण है कि उन्हें अच्छी क्वालिटी के मॉस्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए। याद रखें कि एक अच्छी क्वालिटी के मॉस्चराइज़र में ग्लिसरीन, पेट्रोलियम या लानोलिन जैसे सक्रिय घटक होते हैं। इसमें कम से कम एसपीएफ 30 प्रोटेक्शन होना चाहिए। इसके अलावा हमेशा थोड़ी नम त्वचा पर मॉस्चराइज़र लगायें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके।
क्विक टिप: सांवले रंग की त्वचा वाली महिलाओं को कील और मुंहासों की समस्या अधिक होती है अत: उन्हें नियमित तौर पर त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग करनी चाहिए।

#2. सही फाउंडेशन चुनें
यदि आपके फाउंडेशन का शेड सही नहीं है तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। शेड खरीदते समय इसे हाथ पर लगाकर देखने के बजाय इसे माथे या जॉ लाइन पर लगाकर देखें। फाउंडेशन के रंग को सोच समझकर चुनें और अपनी त्वचा से अधिक हलके रंग का मॉस्चराइज़र न लगायें क्योंकि ऐसा करने से आपकी त्वचा धुंधली दिखने लगेगी। यदि आपको उचित मैच नहीं मिलता है तो दो रंगों के फाउंडेशन खरीदें और उन्हें मिलाकर फिर चेहरे पर लगायें। इसके अलावा पाउडर फाउंडेशन का उपयोग न करें क्योंकि यह एक समान नहीं फैलता।
क्विक टिप: अच्छी गुणवत्ता का लिक्विड फाउंडेशन खरीदें और चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के पहले मॉस्चराइज़र लगाना न भूलें।

#3. लिपस्टिक्स
गहरे रंग की त्वचा वाली लड़कियों पर ग्लॉसी और फ्रोस्टी फिनिश वाले लिपस्टिक बिलकुल अच्छे नहीं दिखते। आपको गहरे रंगों के लिप शेड जैसे लाल, बेरी, कोरल, हॉट पिंक, बरगंडी, ब्राउन आदि का उपयोग करना चाहिए। लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर अवश्य लगायें ताकि आपके होंठों का आकार अच्छा दिखे।
क्विक टिप: यदि आप चाहती हैं कि आपका लिप कलर अच्छा दिखे तो लिपस्टिक लगाने के पहले होंठों पर कंसीलर लगायें।

#4. आँखों का मेकअप
आपके रंग के साथ हलके रंगों के ऑयशेडो अच्छे नहीं दिखते। यही करण है कि आपको बोल्ड रंग के शेड्स जैसे पर्पल, ग्रीन, कॉपर, ग्रे रंग के शेड्स, सिल्वर बर्न्ट पिंक और ब्राउन आदि का उपयोग करना चाहिए। आपके रंग पर स्मोकी आईज लुक बहुत अच्छा दिखता है अत: इसे शान के साथ लगायें। इस लुक के लिए एक ही रंग के दो शेड्स को मिलाएं ताकि वे एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर सकें।
क्विक टिप: ऑयब्रो आपकी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है और आपको ध्यान रखना चाहिए कि ये व्यवस्थित आकार में रहें। इन्हें हाईलाइट करने के लिए आप ब्राउन पेंसिल का उपयोग भी कर सकती हैं क्योंकि काले रंग की पेंसिल का उपयोग करना थोडा कृत्रिम लग सकता है।

#5. ब्लश
सुनहरे और रोज़ कलर का संयोजन आपको चमकीला बना सकता है। अन्य रंग जिनका उपयोग आप कर सकती हैं वे पीच, डार्क ऑरेंज और कोरल है।

#6. बालों को हाईलाइट करना
यदि आप कुछ साहसिक करना चाहती हैं तो आपको निश्चित रूप से हेयर हाईलाइट करवाना चाहिए। आपके रंग के साथ चॉकलेट ब्राउन और बरगंडी शेड्स अच्छे दिखते हैं। उन्हें बालों को पूरी तरह हाईलाइट नहीं करना चाहिए बल्कि सूक्ष्म रूप से उजागर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
