Latest Updates
-
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई
शादी के दिन मेकअप में दुल्हनों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बड़ी अहमियत रखता है। इस दिन के लिए हर कोई बहुत-सी तैयारियां करता है मगर फिर भी आखिरी समय पर कोई न कोई गड़बड़ हो ही जाती है।
शादी वाले दिन बहुत ज्यादा प्रैशर की वजह से गलतियां होना सामान्य बात है। वहीं शादी के दिन मेकअप को लेकर आपको सबसे ज्यादा सतर्क और सावधान रहना चाहिए।
मेकअप को लेकर शादी के दिन किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

कई बार देखा गया है कि बहुत ज्यादा प्लानिंग करने के बावजूद भी कोई ना कोई काम छूट ही जाता है। अगर आपकी भी शादी जल्द ही होने वाली है और आप अपना मेकअप खराब नहीं होने देना चाहती हैं तो अपने मेकअप को लेकर ज़रा इन बातों पर ध्यान दें।
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो आपका ब्राइडल लुक पूरी तरह से बदल देंगें। आमतौर पर शादी के दिन दुल्हनों के मेकअप में ये आम समस्याएं हो ही जाती हैं इसलिए अगर आपको इनके बारे में पहले से ही पता होगा तो आप इन गलतियों से बच सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि शादी और पार्टी वाले दिन अकसर दुल्हनें कैसी गलतियां कर बैठती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

ऐसे करें मेकअप की शुरूआत
शादी के दिन आपके पास इतना समय जरूर होना चाहिए कि आप अपने मेकअप पर पूरा ध्यान दे सकें। मेकअप की शुरुआत में सबसे पहले मॉइश्चराइज़ या क्लींजिंग क्रीम लगाएं। अगर आप सबसे पहले फाउंडेशन की लेयर लगाएंगीं तो आगे चलकर ये काफी बदसूरत लग सकता है। ऐसा करना मेकअप के कुछ देर बाद आपको भद्दा दिखा सकता है इसलिए यह टिप जरूर ध्यान में रखें।

सब कुछ मैचिंग रखना
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप लाल रंग की ड्रेस के साथ लाल रंग की नेल पेंट, लाल रंग की लिपस्टिक, रैड ब्लश, रैड आईशैडो ही लगाएं। मार्किट में ब्यूटी स्टोर्स पर कई तरह के मेकअप प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे लेकिन ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनमें से क्या चुनें। आप अपने मेकअप आर्टिस्ट से अपनी ड्रेस और मेकअप को लेकर सलाह भी ले सकती हैं। इस तरह आप अपनी शादी के दिन मेकअप को लेकर किसी भी तरह की गलती से बच जाएंगी।

गलत जगहों पर कलर शेड टैस्ट करना
आप किसी भी मेकअप स्टोर पर मेकअप टेस्ट करने चले जाएं, वहां पर काम करने वाले सभी लोग आपसे हाथ पर मेकअप टेस्ट करने की कहेंगे लेकिन इस बात का कोई तुक नहीं बनता है क्योंकि आपके हाथ और चहरे के कॉमप्लैक्शन में काफी फर्क होता है।
इस वजह से आपको मेकअप अपनो हाथों पर टेस्ट करने की बजाय अपनी गर्दन पर करना चाहिए। आपकी गर्दन और चेहरे का कॉम्पलैक्शन एक जैसा ही होता है जिससे आपको आइडिया मिल जाएगा कि आपके चेहरे पर ये मेकअप कैसा लगेगा।

शादी के दिन कुछ नया ट्राई करना
अपनी शादी को लेकर हर किसी के मन मे कई सपने होते हैं, जैसे कि नए तरह की डिज़ाइनर ड्रेस पहनना या फिर नए ब्रांड का मेकअप ट्राई करना। लेकिन शादी के दिन पूरी तरह से अलग तरह का मेकअप करना कोई समझदारी की बात नही है। हो सकता है कि नया मेकअप स्टाइल आपकी स्किन को सूट ना करे। इसलिए नये मेकअप का सेट इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप उसी तरह का मेकअप करें जोकि आपकी स्किन को सूट करे और आपको एकदम स्टनिंग लुक दे।

आईब्रो को मोटा करने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल ना करना
आईब्रो को मोटा करने का सबसे आम तरीका है आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आइब्रो पेंसिल से आपको फायदा ही हो। अपनी आइब्रो के रंग का शेड आई शैडो में से चुनें। आईशैडो के ब्रश से आइब्रो को मोटा कर लें। काफी कम मात्रा में आईशैडो का इस्तेमाल करें। इससे आपको लुक जरूर निखरकर आएगा।

आई मेकअप को रखें समान
आमतौर पर हर महिला की आई मेकअप को लेकर अपनी एक अलग पसंद होती है। किसी को ऊपरी आईलिड पर डार्क मेकअप अच्छा लगता है तो कुछ को नीचे वाली आईलिड पर लेकिन जब बात आती है शादी के दिन मेकअप करने की तो आपको अपनी दोनों ही आईलिड पर बराबर मेकअप करना चाहिए। इससे आपकी आंखें और भी ज्यादा सुंदर दिखती हैं।

ब्लश के साथ गड़बड़
ब्लश लगाते समय जो सबसे बडी गलती होती है वो है उसको अपने पूरे चहरे पर लगाना। ब्लश को केवल अपने गालों पर लगाना चाहिए वो भी ऊपर की ओर। गालों को हलका सा खींचकर ब्लश करें। इससे आपके चेहरे पर एक अलग सा ग्लो आएगा। ब्लश लगाने से पूरे चेहरे की चमक बढ़ जाती है।

प्राइमर लगाना ना भूलें
स्किन को प्राइमर के बिना क्लींजिंग और मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें। वैसे तो प्राइमर लगाने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है लेकिन इससे मेकअप के कुछ देर बाद भी चेहरे की चमक बनी रहती है। प्राइमर एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आपके मेकअप को शादी के दिन लम्बे समय तक टिकने में मदद करता है।

लिप ग्लॉस का काम
ब्राइड्स के लिए अपने लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आपके होंठ आकर्षित लगते हैं। लेकिन ध्यान में रखें कि लिप ग्लॉस को सिर्फ होठों के बीच में ही लगाएं और फिर दोनों होठों को मिला लें। पूरे होठों पर लिप ग्लॉस लगाने से आपकी सुंदरता में कमी आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications