Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फेयर स्किन टोन वाली लड़कियां ना करें मेकअप से जुड़ी ये गल्तियां
मेकअप करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता और अगर आपकी स्किन फेयर हो तो यह थोड़ा मुश्किल टास्क बन जाता है।
अगर आपकी भी स्किन फेयर है तो आपको अपना कॉस्मैटिक बड़ी ही सोच समझ कर लेना होगा।यदि आपने मेकअप से जुड़ी कोई भी गलती की तो या तो आप बीमार दिखेंगी या फिर आपका मेकअप ओर दिखने लगेगा।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप फेयर स्किन टोन की हैं तो आपको किस तरह का मेकअप कॉस्मैटिक लेना चाहिये।

सनस्क्रीन पहले लगाएं
आपका चेहरा गोरा है इसलिये इसके रंग को बचाने के लिये सबसे पहले सनस्क्रीन की पतली कोट लगाएं। मेकअप से पहले इसे लगाएं।

पावडर को कहें बाय
कभी सोचा है कि मेकअप लगाने के बाद वह केक जैसा क्यूं दिखने लगता है? वह पावडर की वजह से होता है। अगर आपकी स्किन फेयर है तो अपने मेकअप किट मे पावडर ना रखें।

सही फाउंडेशन का इस्तमाल करें
फाउंडेशन लेने से पहले उसे टेस्ट कर लें। हमेशा न्यूट्रल कलर का फाउंडेशन लें। अगर फाउंडेशन जरा सा भी अलग रंग का हुआ तो वह साफ आपके चेहरे पर झलकने लगेगा।

आंखों के लिये आई शैडो
आई शैडो स्किन के कलर का नहीं लेना चाहिये। बल्कि यह आंखों के रंग से मैच करता हुआ होना चाहिये। अगर किसी महिला की आंखों का रंग लाइट कलर का है तो आई शैडो हमेशा ब्लू या ग्रीन शेड का होना चाहिये। अगर किसी महिला की आंखों का रंग डार्क है तो उसक आई शैडो का रंग ब्राउन, पर्पल या ग्रे हेाना चाहिये।

सही ब्लश का चुनाव
आप दो प्रकार क ब्लश का चुनाव कर सकती है, वॉर्म टोन और कूल टोन। वॉर्म टोन, पीच और कोरल आपकी स्किन पर काफी सूट करेगा। ब्लश आपके कपड़े और ईवेंट के हिसाब से भी होना चाहिये।

आई लाइनर मैच
अगर आपकी आई लैश डार्क कलर की है तो आपको ब्लैक लाइनर लेना चाहिये। अगर लैश का रंग लाइट है तो ग्रे कलर का आई लाइनर लें।



Click it and Unblock the Notifications
