Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें, काजल को फैलने से कैसे बचाएं?
काजल लगाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कई बार दिन ख़त्म होते-होते या कभी दिन के बीच में ही काजल फ़ैल जाता है। खासकर उन लोगों के साथ जिनकी त्वचा तैलीय या ऑयली है।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बाकी लोग इस समस्या से नहीं जूझते। इसीलिए काजल को फैलने से बचाने का एक तरीका है कि त्वचा को तैलीय होने से बचाया जाए।
सुनने में तो ये बेहद आसान लगता है लेकिन हमारे देश में जिस तरह का मौसम रहता है वहां पर तेल और पसीना लगभग हर किसी के चेहरे की हालत बिगाड़ देता है। खासकर तब जब हममे से ज़्यादातर लोग बस, लोकल ट्रेन, ऑटो या रिक्शे से सफ़र करते हैं। तो आप अपने काजल तो दिनभर के लिए सुरक्षित कैसे रख सकती हैं? बस यह लेख पढ़ती जाइए और आपको सारे जवाब मिल जायेंगे।

1. चेहरे को साफ़ रखें:
जैसा कि अभी हमने पहले ही बताया, आपको अपना चेहरा तेलमुक्त रखना होगा। इसीलिए मेकअप से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ़ करें।

2. ऑयशैडो का प्रयोग करें:
आप काले या ग्रे रंग के ऑयशैडो का प्रयोग कर आपके काजल को और उभर सकती हैं, साथ ही त्वचा को कम तैलीय भी बना सकती हैं। इससे काजल में सौम्यता आ जाती है साथ ही आपका काजल दिन भर चलता है।

3. थोड़ा सा पाउडर लगा लें:
काजल लगाने के बाद अपनी आँखों के नीचे थोड़ा सा पाउडर लगा लें। इससे आपकी त्वचा तैलीय नहीं होगी और काजल भी नहीं फैलेगा।

4. सोख्ता कागज़ या ब्लॉटिंग पेपर:
यदि आपकी पलकें बहुत तैलीय हैं तो आप aपने साथ ब्लॉटिंग पेपर रख सकती हैं। जब भी आपको आपकी पलकें तैलीय लगें ब्लॉटिंग पेपर की मदद से उसे पोच लें।

5. सही काजल:
हमेशा अच्छे ब्रांड का ही काजल खरीदें। आजकल मार्केट में तरह-तरह के विकल्प मौजूद हैं। इसलिए आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं अपने लिए सबसा अच्छा काजल चुनने के। खराब काजल जल्दी फैलते हैं और आँखों के आसपास कला निशान छोड़ जाते हैं।

6. जेल:
अगर आपने यह महसूस किया है कि काजल पेंसिल से आप संतुष्ट नहीं हैं और चाहे कोई भी तरीका आजमायें, काजल फ़ैल ही जाता है तो आप जेल लाइनर का चुनाव करें। यह गाढ़ा होता है और बिलकुल नहीं फैलता। यह एक छोटी सी डिब्बी में आते हैं जिसे आप ब्रश से लगा सकती हैं। पेंसिल काजल की तुलना में ये ज़रा महंगे होते हैं लेकिन दिन भर टिके रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
