Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
इस तरह लिपस्टिक के मटैलिक शेड में डालें जान
आजकल कई ब्रांड्स बढिया क्वालिटी की मटैलिक लिपस्टिक लांच कर रहे हैं। मटैलिक लुक पाने के लिए आपको लिपस्टिक के साथ-साथ शैडो पैलेट और लिप ग्लॉस भी लगाना चाहिए।
आजकल कई ब्रांड्स बढिया क्वालिटी की मटैलिक लिपस्टिक लांच कर रहे हैं। मटैलिक लुक पाने के लिए सिर्फ लिप कलर ही काफी नहीं है बल्कि इसके लिए आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
मटैलिक लुक पाने के लिए आपको लिपस्टिक के साथ-साथ शैडो पैलेट और लिप ग्लॉस भी लगाना चाहिए।

एक दम सही मटैलिक लुक पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। वहीं अगर आप चाहती हैं कि आपका मटैलिक लिप कलर लंबे समय तक चले तो इसके लिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान से स्टेप्स के बारे में।
इन स्टेप्स को फॉलो करेंगीं तो मटैलिक लुक पाने के लिए आपको मटैलिक लिप कलर की जरूरत बिलकुल नहीं पड़ेगी। एक न्यूड लिप शेड, शैडो पैलेट और शैंपेन शेड के साथ लिप ग्लॉस मदद से आप बड़ी आसानी से मटैलिक लुक पा सकती हैं।

लिपस्टिक के मटैलिक शेड को कैसे लगाएं ?
क्या चाहिए :
- आपकी पसंदीदा न्यूड लिपस्टिक
- शैंपेन शैडो बॉक्स
- शियर लिप ग्लॉस
पहला स्टेप
सबसे पहले आपको अपने होठों पर न्यूड लिपस्टिक लगानी है। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को अच्छी तरह से साफ और सुखा लें। आप चाहें तो लिपस्टिक के दो कोट भी लगा सकती हैं।
न्यूड लिपस्टिक लगाने के बाद होठों को अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। लिप कलर होठों की लाइन से बाहर नहीं जाना चाहिए।

स्टेप 2
अब अपनी इंडेक्स फिंगर की मदद से होठों पर शैंपेन शैडो लगाएं। शैंपेन शैडो के बॉक्स में कई तरह के रंगों के शेड मौजूद होते हैं।
आप अपने लिए कोई ऐसा शेड चुनें जो आपकी न्यूड लिपस्टिक के साथ बैस्ट मैच करे। अब इंडेक्स फिंगर की मदद से शैंपेन शेड लगाएं। दोनों होठों के सिर्फ बीच में ही शैंपेन शेड लगाएं। होठों को मिलाकर आप शैंपेन शेड को मेल में ला सकती हैं लेकिन इसे सिर्फ होठों के बीच में ही लगाएं।

स्टेंप 3
आखिर में अपने होंठों पर शियर ग्लॉस लगाएं। बहुत ज्यादा ग्लॉस ना लगाएं वरना ये आपके होंठों को गीला कर देगी जोकि दिखने में अच्छा नहीं लगेगा। शियर ग्लॉस लगाना सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि ये आपके मटैलिक लिप कलर में जान डाल देता है।



Click it and Unblock the Notifications