Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
जानें कब कौन-सा मेकअप प्रॉडक्ट हो जाता है एक्सपायर
खूबसूरत तस्वीरों के लिए समय, मेहनत और बढिया मेकअप प्रॉडक्ट्स की जरूरत होती है। महिलाओं की सुंदरता में मेकअप की अहम भूमिका होती है और अगर वो सही तरह से मेकअप करें तो तस्वीरों में उनकी सुंदरता साफ झलकती है।
हर दूसरी महिला कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स जैसे कि कंसीलर, फाउंडेशन, लिपस्टिक, ब्लशर आदि का इस्तेमाल करती ही है।
हालांकि, आपको अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स को लेकर थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए। त्वचा विशेषज्ञों की मानें तो मेकअप इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले तो आपको पता होना चाहिए कि आपकी स्किन टाइप को कैसे प्रॉडक्ट्स सूट करते हैं। दूसरी बात थोड़े समय बाद ही मेकअप प्रॉडक्ट्स एक्सपायर होते हैं और इनका प्रयोग करने पर त्वचा को भारी नुकसान हो सकता है। इससे त्वचा के इंफेक्शन या कॉस्मेटिक एलर्जी का खतरा रहता है।
तो अगर आप भी रोज़ मेकअप करती हैं तो आपको भी पता होना चाहिए कि कब कौन-सा मेकअप प्रॉडक्ट एक्सपायर हो गया है और उसे फेंकने की नौबत आ गई है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन-सा मेकअप प्रॉडक्ट कितने दिनों में एक्सपायर हो जाता है।

लिपस्टिक
रोज़ के मेकअप में महिलाएं सबसे ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि सिर्फ कुछ महिलाओं को ही ये बात पता होती है कि एक लिपस्टिक को एक साल से ज्यादा यूज़ नहीं करना चाहिए। एक्सपायर हो चुकी लिपस्टिक लगाने से होठों का रंग काला पड़ सकता है।

कंसीलर
त्वचा की रंगत निखारने के लिए कंसीलर का प्रयोग किया जाता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी छिप जाते हैं। ये कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट एक साल या उससे ज्यादा समय के लिए भी चल जाता है। लेकिन किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए आपको एक साल में ही इसे फेंक देना चाहिए।

ब्लशर
गालों को गुलाबी करने के लिए ब्लशर का इस्तेमाल होता है। महिलाओं के मेकअप प्रॉडक्ट में ब्लशर भी बहुत जरूरी होता है। ब्लशर भी एक साल तक चल सकता है। जब तक ब्लशर से आपको स्किन पर कोई एलर्जी जैसा असर नहीं दिखता तब तक आप इसक प्रयोग कर सकती हैं1

लिप ग्लॉस
होठों को शिमरी लुक देने के लिए लिप ग्लॉस का प्रयोग किया जाता है। हर उम्र की महिलाएं रोज़ लिप ग्लॉस का प्रयोग करती हैं। एक से डेढ़ साल के अंदर लिप ग्लॉस को बदल लेना चाहिए।

आई लाइनर
जैल लाईनर को 3 से 4 महीने में ही बदल लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पेंसिल आई लाईनर से कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए इसे आप 2 साल तक यूज़ कर सकते हैं।

फेस पाउडर
रोज़ाना के मेकअप में फेस पाउडर भी बहुत जरूरी होता है। बढिया क्वालिटी का फेस पाउडर 2 साल तक चल सकता है। 2 साल के बाद इसे जरूर बदल दें वरना स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

आई शैडो
क्रीम और पाउडर दोनों तरह के आई शैडो आते हैं। क्रीम आई शैडो को एक साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि पाउडर आई शैडो दो साल तक चल जाता है। एक्सपायर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें वरना इससे स्किन एलर्जी हो सकती है।

फाउंडेशन
रोज़ मेकअप करने वाली हर लड़की फाउंडेशन का इस्तेमाल करती है। स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए समय पर फाउंडेशन बदलना बहुत जरूरी होता है। क्रीम कॉम्पैक्ट फाउंडेशन को 18 महीने में बदल लेना चाहिए जबकि ऑयल फ्री फाउंडेशन 12 महीने तक चल जाता है।

मस्कारा
हममें से कई लोग आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारे का प्रयोग करती हैं। मस्कारे के बिना आई मेकअप अधूरा माना जाता है। मस्कारा 3 से 4 महीने के अंदर खराब हो जाता है। इसलिए इसे समय रहते जरूर बदल दें।

ब्रॉन्ज़र्स
फाउंडेशन ही ही तरह ब्रॉन्ज़र्स भी होता है। ये दो साल तक चल सकता है। त्वचा की रंगत को निखारने वाला ये प्रॉडक्ट समय रहते बदल देना ही अच्छा होता है। हालांकि, अगर ये इस समय अवधि से पहले ही त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है तो आपको इसे बदल देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
