Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
अपने ब्यूटी रूटीन में इन 8 कारणों की वजह से शामिल करे फेस टोनर

आज कल जो लेटेस्ट स्किन केयर प्रोडक्ट मार्केट में खूब चल रहा है वह है फेस टोनर। यह ट्रेस काफी सालों से लोंगो की पसंद बना हुआ है और अब तो स्किन केयर एक्सपर्ट भी इसकी जरुरत को पहचानने लगे हैं और हर महिला को इसे लेने की सलाह देते हैं।
क्या आप जानती हैं कि टोनर क्या है? टोनर त्वचा को सामान्य स्थिति में लाने में मदद करता है। टोनर से त्वचा साफ़ और उजली होती है। त्वचा का पीएच नियंत्रित करने में टोनर मदद करते हैं। वह चेहरे के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है। यहाँ पर कुछ घरेलु प्राकृतिक फेशियल टोनर दिए गए हैं। इनको बनाकर इस्तेमाल करें।

टोनर बड़े और खुले पोर्स की समस्या खत्म कर इनके साइज को मैंटेन करता है। हर रोज़ सुबह चेहरे को अच्छी तरह पोंछकर एक कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर टोनर लगाएं और तुरंत ही फर्क देखें। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट भी करता है और साथ साथ मॉइस्चराइज़ भी करता है, जिससे स्किन हमेशा खिली-खिली नज़र आती है। आइये जानते हैं फेस टोनर के और क्या-क्या काम होते हैं....

1. पोर्स होते हैं टाइट
सबसे पहली चीज़ जो फेस टोनर आपकी स्किन को करती है वह है आपके फेस के पोर्स को टाइट कर देती है। इससे आपकी स्किन देखने में अच्छी लगती है।

2. स्किन के पीएच को बैलेंस करती है
स्किन का पीएच अगर ज्यादा या कम है तो चेहरे पर मुंहासे निकल सकते हैं। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि आप उसके पीएच लेवल को बैलेस कर के रखें। ऐसे में टोनर आपकी मदद करता है और आपकी स्किन की क्वालिटी को बनाए रखता है।

3. मॉइस्चराइजर को लॉक करता है
फेस टोनर आपके मॉइस्चराइजर को लॉक कर देता है, जिससे आपकी स्किन का टेक्सचर अच्छा लगता है। साथ ही इससे स्किन डल नहीं लगती। तो अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी और मॉइस्चराइज़ रखनी है तो रोज उस पर टोनर लगाएं।

4. स्किन को हाइड्रेट रखे
स्किन केयर प्रोडक्ट को हाइड्रेटिंग जरुर होना चाहिये। ढेर सारा मेकअप और प्रदूषण की वजहह से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है इसलिये फेस टोनर लगा कर उसे हाइड्रेट किया जाना चाहिये। इससे स्किन मुलायम भी रहती है।

5. अत्यधिक तेल को सोखे
अगर स्किन में बहुत ज्यादा तेल बनता है तो पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने हो जाते हैं। इससे बचने के लिये रोजाना स्किन पर फेस टोनर लगाना चाहिये। इससे आपकी स्किन ऑइल फ्री रहेगी।

6. गंदगी और चिपचिपाहट को मिटाए
आपकी स्किन हर दिन धूल-धूल और प्रदूषण की चपेट में रहती है इसलिये जाहिर सी बात है कि उस पर ढेर सारा मैल भी जम जाता होगा। ऐसे में स्किन पर टोनर लगाएं जिससे पोर्स ब्लॉक ना हों और गंदगी अंदर ना रहे।

7. एक्ने और ब्रेकआउट से बचाए
चेहरे पर एक्ने होना सबसे बुरा होता है। अगर आपने एक्ने की कोई क्रीम खरीदी है और भी वह फायदा नहीं कर रही है तो आपको अपनी ब्यूटी रूटीन को बदलना होगा। आपको डेली बेसिस पर टोनर लगाना होगा।
आप चाहें तो ऑइली फेस क लिये टोनर खरीद सकती हैं। या फिर आप खुद ही घर पर आराम से फेस टोनर बना सकती हैं। इससे आपके एक्ने कम हो जाएंगे।

8. स्किन को रिफ्रेश करे
अगर आपकी स्किन बुझी बुझी लगती है तो आप को टोनर का इस्तेमाल करना चाहिये। इससे आपकी स्किन स्मूल और प्यारी लगेगी। आप मार्केट से अपनी स्किन के हिसाब से कोई सा भी फेस टोनर खरीद सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
