Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
कॉटन स्वैब के इन ब्यूटी हैक्स से आप भी अनजान होंगे
हम सभी जानते हैं कि कॉटन स्वैब किस काम आता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कॉटन स्वैब का इस्तेमाल ब्यूटी को निखारने में भी कई तरीकों से किया जा सकता है ?
चौंक गए ना? जी हां, ये सच है कि ये छोटी सी कॉटन स्वैब्स ब्यूटी से जुड़े कई कामों को आसान बना सकती हैं।

आपके मेकअप बैग में इसका होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि अपने रोज़ाना के ब्यूटी रूटीन में आप कॉटन स्वैब का कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
आइब्रो मसाजर
अगर आप आइब्रो मसाजर पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो क्यू-टिप आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। क्यू टिप यानि कॉटन स्वैब को वर्जिन ऑलिव ऑयल में डुबोएं और इससे कुछ मिनटों के लिए आइब्रो की मालिश करें। मुलायम आइब्रो पाने के लिए रोज़ रात को सोने से पहले आप ये काम कर सकती हैं। इससे मसाजर का खर्चा भी बच जाएगा।
स्पूली ब्रश
कॉटन स्वैब, स्पूली ब्रश का भी करता है। कॉटन स्वैब लें और उसे साफ पाउडर में डुबोएं और अपने लैशेज़ पर लगाएं। अपने लैशेज़ को उभारने का ये सबसे आसान तरीका है। जैसे मस्कारा लगाते हैं इसे भी वैसे ही इस्तेमाल करें।
हाइलाइटिंग ब्रश
अगर आपके पास हाइलाइटर ब्रश नहीं है तो आप क्यू टिप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने पाउडर हाइलाइटर में कॉटन स्वैब को डुबोएं और इसे नाक पर लगाएं और नाक के बीच में से नीचे की ओर एक पतली लाइन बनाएं। अब इसे उंगलियों की मदद से ब्लेंड कर लें ताकि नाक अच्छी तरह से हाइलाइट हो।
कंसीलर ब्रश
जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। आंखों के नीचे के काले घेरों को भी क्यू टिप की मदद से छिपाया जा सकता है। ये ज्यादा लचीले और कंसीलर ब्रश के मुकाबले मुलायम होते हैं। एक टिप लें और उस पर थोड़ा कंसीलर लगाएं और इसे अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें। ये आंखों के नीचे के काले घेरों को कवर कर देगा।
नेल आर्ट टूल
आपको नेल आर्ट और स्टिकर्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कॉटन स्वैब की मदद से आप बड़ी आसानी से बढिया डिजा़इन बना सकती हैं। नेल पॉलिया में कॉटन स्वैब डिप करें और नाखूनों पर डिजाइन बनाएं।
आई मेकअप हटाने में
आंखों को लेकर आपको थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके अलावा आंखों का मेकअप हटाना थोड़ा ज्यादा मुश्किल होता है। आप कॉटन स्वैब की मदद से आंखों का मेकअप साफ कर सकती हैं। रेगुलर क्लींजिंग मिल्क में कॉटन स्वैब डालें और आंखों के मेकअप को साफ करें। अब वैट वाइप से इसे पोंछ लें।
होंठों का लाइन करें
होंठों को खूबसूरत दिखाने में दो चीज़ें महत्वपूर्ण होती हैं, एक तो लिप लाइनर और दूसरी लिपस्टिक। अगर आपके पास लिप लाइनर नहीं है तो आप कॉटन स्वैब की मदद से भी होंठों को अंडरलाइन कर सकती हैं। सबसे पहले अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं और फिर कॉटन स्वैब की मदद से उसे होंठों की लाइंस पर फैलाएं।
एक्स्ट्रा मेकअप हटाने के लिए
कई बार सही तरह से पूरा मेकअप नहीं हट पाता है और चेहरे पर बचा हुआ मेकअप बहुत भद्दा दिखता है। कॉटन स्वैब की मदद से आप अपने पूरे मेकअप को बिगाड़े बिना ही एक्स्ट्रा मेकअप हटा सकते हैा। कॉटन स्वैब लें और उसे वहां पर रब करें जहां एक्स्ट्रा मेकअप हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
