Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेकअप रिमूवर

हम सब जानते हैं कि हर किसी की स्किन अलग अलग टाइप की होती है। किसी का चेहरा ऑइली होता है तो किसी का ड्राई। ऐसे में स्टोर से लाया गया मेकअप रिमूववर चेहरे के लिये नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे कई सारे लिक्विड मेकअप रिमूवर्स हैं जो चेहरे की स्किन के मुताबिक नहीं होते। जिसे यूज़ करते वक्त चेहरे को कई बार पोंछना और घिसना पड़ता है।

इससे स्किन पर झुर्रियां आ जाती हैं और उसकी चमक खो जाती है। अगर आप कुछ नेचुरल यूज़ करना चाहती हैं तो हमारे बताए इस DIY मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इन्हें बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता और चेहरे पर यह ग्लो भी लाते हैं। आइये जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
घर पर ऐसे बनाएं मेकअप रिमूवर

ऑइल क्लीजिंग
मेकअप को हटाने का यह सबसे सस्ता तरीका है। आप अपने चेहरे से अत्यधिक तेल हटाने के लिये तेल का ही यूज़ कर सकती हैं। लेकिन किसी भी तेल का यूज़ करने से पहले ये जान लें कि आपकी स्किन किस टाइप की है। मेकअप रिमूव करने के लिये आप जिन जिन तेलों का यूज़ कर सकती हैं वह हैं, कैस्टर ऑइल, ऑलिव ऑइल, सूरजमुखी तेल या फिर नारियल तेल आदि।
ऑइली स्किन का मेकअप उतारने के लिये 1/3 चम्मच कैस्टर ऑइल को 2/3 चम्मच जैतून तेल के साथ मिक्स करें।
ड्राई स्किन के लिये ऑलिव ऑइल में कैस्टर ऑइल मिक्स करें।
कॉम्बिनेशन स्किन के लिये ¼ चम्मच कैस्टर ऑइल के साथ ¾ चम्मच जैतून या सूरजमुखी का तेल मिक्स करें।
विधि -
अपने चेहरे पर तेल लगा कर मसाज करें। आपको अपने चेहरे को पानी से भिगोने की जरुरत नहीं है। एक कटोरे में गरम पानी भर कर उसमें साफ कपड़ा डुबो कर निकाल लें और फिर उसे निचोड़ कर अपने चहरे पर कुछ मिनट रख कर उससे चेहरा पोछ लें।

एलो वेरा और कच्ची शहद
एलो वेरा एक जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक और anti-inflammatory गुणों से भरा होता है जो कि त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। वहीं कच्ची शहद भी जीवाणुरोधी और प्रोबायोटिक गुणों से भरी होती है, जो सभी गंदगी और अशुद्धियों को दूर करने में मदद करती हैं। शहद संवेदनशील त्वचा पर बहुत प्रभावी होती है।
विधि-
एक कंटेनर में दोंनो चीजों की सेम मात्रा ले लें। फिर उसमें कोई भी तेल 2 चम्मच डालें। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसे फिज में रखें। फिर जब भी मेकअप उतारना हो तो इसे चेहरे पर लगा कर मसज करें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

मेकअप रिमूवर वाइप्स
स्टोर में बिक रहे मेकअप रिमूवर वाइप्स में कैमिकल्स होते हैं जो कि आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अच्छा होगा कि आप घर पर ही वाइप्स तैयार करें।
जरुरत की चीज़ें-
एक air-tight चौड़े मुंह का जार, 2 कप पानी, 3 टीस्पून जैतून तेल, 1 चम्मच विच हेजल, कुछ बूंद तेल, 15 पेपर टॉवल शीट।
विधि -
उन 15 पेपर टॉवल शीट को आधे में काट कर उन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में फोल्ड कर दें। फिर उन्हें चौड़े मुंह वाले जार में रख दें। एक के ऊपर एक ही रखें तो सही होगा। फिर एक कटोरे में पानी, जैतून तेल, विच हेजल, आवश्यक तेल डाल कर चम्मच से मिला दें। कोशिश करें कि सभी चीजें अच्छी तरह से मिल चुकी हों। फिर इसे जार में उड़ेल लें और फिर जार को कस कर हिलाएं। उसके बाद पेपर टॉवल को निकाल कर चेहरे से मेकअप साफ करें। एक बार यूज़ करने के बाद जार को बंद कर दें जिससे आप दुबारा इस घोल को यूज़ कर पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
