Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मेकअप हटाने के लिये घर पर ही बनाइये मेकअप रिमूवर

मेकअप आपको जितना सुंदर बना सकता है, उतना ही त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप ऑफिस में मेकअप कर के जाती हैं या फिर मेकअप लगाने का काफी शौक रखती हैं, तो रात को जब भी सोने जाएं तो इसे उतारना ना भूलें। बहुत सी लड़कियां मेकअप के साथ ही सो जाती हैं।

ऐसा करने से उनकी स्किन पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है और पोर्स को बंद कर देता है। मेकअप हटाने के लिये अगर आप बाजारू मेकअप रिमूवर का प्रयोग करती हैं तो आज से ही इसे हटा दें। स्टोर से लाए हुए मेकअप रिमूवर्स चेहरे की स्किन के मुताबिक नहीं होते।
जिसे यूज़ करते वक्त चेहरे को कई बार पोंछना और घिसना पड़ता है। आज हम आपको घर पर बनाए जाने वाले ऐसे आसन से होममेड मेकअप रिमूवर बनाना सिखाएंगे जो आपके काफी काम आ सकते हैं।

1. नारियल तेल
मेकअप को हटाने का यह सबसे सस्ता तरीका है। आप अपने चेहरे से अत्यधिक तेल हटाने के लिये तेल का ही यूज़ कर सकती हैं। लेकिन किसी भी तेल का यूज़ करने से पहले ये जान लें कि आपकी स्किन किस टाइप की है। मेकअप रिमूव करने के लिये आप जिन जिन तेलों का यूज़ कर सकती हैं वह हैं, कैस्टर ऑइल, ऑलिव ऑइल, सूरजमुखी तेल या फिर नारियल तेल आदि। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपके यिे नारियल तेल काफी अच्छा रहेगा। यह आपकी स्किन टोन को भी निखारेगा।
2. बादाम तेल
ब्यूटी प्रोडक्ट मे यूज किये जाने वाले बादाम तेल में विटामिन्स और फैटी एसिड होते हैं जो कि स्किन को नमी पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं दूसरी ओर यह पोर्स को साफ कर के गंदगी को निकालते हैं। इससे झुर्रियां भी मिटती हैं।

3. एलो वेरा और शहद
एलो वेरा त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। वहीं कच्ची शहद भी जीवाणुरोधी और प्रोबायोटिक गुणों से भरी होती है, जो सभी गंदगी और अशुद्धियों को दूर करने में मदद करती हैं। एक कंटेनर में दोंनो चीजों की सीमित मात्रा ले लें। फिर उसमें कोई भी तेल 2 चम्मच डालें। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसे लगा कर चेहरे की मसाज करें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

4. खीरे का रस
चेहरे पर मेकअप के साथ साथ पसीना भी होता है। ऐसे में घरेलू उपचार काफी मदद करते हैं।
एक कच्चे खीरे को घिसे, उसे निचोड़े और उसके रस में थोड़ा गुलाब जल मिक्स करें। और फिर आप चेहरे को गीला कर लें और एक कॉटन बॉल को उसमें भिगोकर मेकअप को हटा लें।

5. जोजोबा एंड विटामिन ई ऑयल
एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर विटामिन ई त्वचा को मुलायम बनाता है। 60 मि.ली. जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर कांच की बोतल में रख दें और जब भी ज़रूरत हो इस्तेमाल करें। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मस्कारा, लिक्विड आई लाइनर भी रिमूव कर सकती हैं, वो भी बिना ज़्यादा मेहनत के।

6. दही
घर में सबसे आसानी से मिलने वाली वस्तु है। आप इसे हथेली पर थोड़ी सी मात्रा में रखें। उसके बाद अच्छी तरह उंगली से घिस लें और चेहरे पर लगा लें। पूरे चेहरे पर दही को मल लें और फिर रूई से पोंछ लें। सारा मेकअप अच्छी तरह त्व्चा की नरमी बरकरार रखते हुए निकल जाएगा।

7. ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने से चेहरे का रंग निखरता है। साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज़ भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications
