Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन जगहों पर स्प्रे करने से पूरे दिन रहेगी परफ्यूम की खुशबू

आप हमेशा इस बात से परेशान रहते होंगे कि परफ्यूम लगाने के बावजूद उसकी खुशबु खत्म क्यों हो जाती है। महंगा और अच्छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदने के लिए खर्च करने के बावजूद भी आपको निराशा हाथ लगती है।
दूसरों से परफ्यूम की आने वाली अच्छी सुगंध से आप इस सोच में और भी ज़्यादा डूब जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या करने की ज़रूरत है जिससे आपके परफ्यूम की खुशबू लंबे वक़्त तक टिक सके। अगर आप भी अपने परफ्यूम की सुगंध को लंबे समय तक महसूस करना चाहते हैं तो इस बात पर गौर करना ज़रूरी है आप शरीर के किस हिस्से में स्प्रे कर रहे हैं।

बॉडी के वो स्पॉट चुनें जहां सुगंध टिकी रहेगी ज़्यादा देर तक
सभी को दिनभर महकता हुआ और फ्रेश रहना पसंद है। अच्छे ब्रांड के परफ्यूम खरीदने से लेकर उसे किसी लोशन में मिक्स करके लगाने जैसे ढ़ेरों आईडिया हैं जो लंबे समय तक खुशबु बनाए रखने का वादा करते हैं। लेकिन इस दौरान ये सबसे ज़्यादा ज़रूरी बात होती है कि आप परफ्यूम अप्लाई कहां करते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आपके शरीर के कुछ अंग ऐसे हैं जो परफ्यूम को बेहतर ढंग से डिफ्यूज करते हैं और जिसकी वजह से आपकी बॉडी पूरे दिन महकती है।

कोहनी के भीतरी हिस्से में करें स्प्रे
हम सभी कलाई पर परफ्यूम छिड़कते हैं और सोचते हैं ये एक बेहतर जगह है। लेकिन इसके मुकाबले में सही जगह है कोहनी का अंदर वाला हिस्सा। ये जगह गर्माहट पैदा करता है जिसकी वजह से आपका परफ्यूम ज़्यादा समय तक टिकता है।

कान के पीछे
कान के पीछे ऊपरी हिस्से में आप परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं। इस जगह पर भी परफ्यूम लंबे समय तक टिकता है। आमतौर पर ये जगह ऑयली हो जाती है जो परफ्यूम को काफी समय तक बनाए रखने में मदद करती है।

नाभि
आपके बेली बटन या नाभि से बहुत ज़्यादा हीट निकलती है इस वजह से ये परफ्यूम लगाने के लिए बेस्ट स्पॉट है। अगली बार आप जब कभी भी परफ्यूम का इस्तेमाल करें तब बेली बटन में लगाना ना भूलें।

घुटने के पीछे
जिस तरह से आपने कोहनी के अंदर परफ्यूम लगाया, ठीक उसी तरह आपको घुटने के अंदर वाले हिस्से में भी परफ्यूम लगाने की ज़रूरत है। ये हिस्सा भी हीट और ऑयल दोनों जनरेट करता है इसलिए ये परफ्यूम को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अच्छा स्पॉट है।



Click it and Unblock the Notifications
