Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
ये ब्यूटी टिप्स टीनएजर्स के लिए है परफेक्ट

टीनएज लाइफ मौज मस्ती से भरी होती है। इस दौरान आप खुद की तलाश में जुटे रहते हैं। वहीं इस उम्र की लड़कियां अपने लुक्स को लेकर बहुत ज़्यादा कॉन्शियस रहती हैं। वो अपने रोल मॉडल के तौर पर बॉलीवुड या फिर हॉलीवुड के सितारों को चुनती हैं।
आप मेकअप, ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़े नए नए एक्सपेरिमेंट करती रहती होंगी। आपके मन में ये बात रहती है कि आप हर वक़्त प्रेसेंटेबल और अच्छी दिखें। आपको अंदर से एक सेंसिबल महिला की तरह बर्ताव करने की इच्छा होती होगी। आज हम आपके लिए ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जो टीनएजर्स के लिए परफेक्ट हैं।

पानी
जीवन का सार ही पानी पर निर्भर है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पियेंगी तो आपकी त्वचा साफ़ और दमकती हुई नज़र नहीं आ पायेगी जैसा कि आप अपनी रोल मॉडल की तरह पाना चाहती हैं। सेहत के अलावा लोग डार्क स्पॉट्स, एक्ने आदि से बचने के लिए खूब पानी पीते हैं।

फाउंडेशन के इस्तेमाल से बचें
मेकअप के लिए फाउंडेशन लगाने का मन तो आपका ज़रूर करता होगा लेकिन ये बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए है। अपनी फ्रेश त्वचा को नेचुरल ही रहने दें और फाउंडेशन के इस्तेमाल से बचें और खासतौर तब जब इस उम्र में एक्ने की समस्या हो। अगर आप मेकअप का इस्तेमाल करना ही चाहती हैं तो अपने चेहरे के ब्लेमिशेस को कंसीलर से ढकें और उसके बाद पाउडर या फिर टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। टिंटेड मॉइश्चराइजर का प्रभाव फाउंडेशन से हल्का होता है।

बालों को रखें नेचुरल
पूरे बालों पर कोई नया शेड ना करवाएं, फिलहाल अपने नेचुरल बालों को शो करें। आप अपने बालों की कुछ स्ट्रीक्स को हाईलाइट करवा सकती हैं। बालों के रंग को पूरी तरह से बदल देने पर वो काफी अजीब नज़र आएंगे।

जितना कम मेकअप उतना अच्छा
आपने देखा होगा कि ज़्यादातर लड़कियां और कई बार तो आपके पसंदीदा स्टार्स भी कम से कम मेकअप करके भी अच्छे लगते हैं। ज़्यादा मेकअप आपको हंसी का पात्र बना सकता है। आपके उम्र की लड़कियों के लिए मस्कारा, ब्लेमिशेस के लिए कंसीलर और ग्लॉस काफी है। सर्दियों में हल्के ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कंसीलर की थपकी
कंसीलर लगाने का बेसिक रूल है कि आप इसे थपकी की तरह अप्लाई करें ना कि रगड़ कर। अगर एक्ने है तो उसके टॉप पर बस इसे हल्के से लगाएं।

वैसलीन का करें इस्तेमाल
ये अबतक का सबसे असरदार और सस्ता आई मेकअप रिमूवर है। इसके अलावा आप रूखे और फटे होठों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने होठों पर थोड़ा ज़्यादा वैसलीन लगाएं और फिर टूथब्रश की मदद से उसपर मसाज करें। टिशू की मदद से इसे पोंछ लें और इसके बाद आपको मिलेंगे मुलायम होंठ।

बनाएं आई-लिप बैलेंस
ना तो होंठों के लिए गहरा रंग चुनें और ना ही आंखों पर डार्क मेकअप करें। अगर आप स्मोकी आई मेकअप करने का सोच रही हैं तो उसके साथ न्यूड लिपस्टिक रखें और या इसके उलट यदि आप डार्क लिपस्टिक कैरी करना चाहती हैं तो आंखों का मेकअप ना के बराबर ही करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपका लिप लाइनर लिपस्टिक या ग्लॉस के रंग से गाढ़ा ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
