Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अचानक पहली बार करना पड़ जाए मेकअप तो ट्राई करें ये स्टेप्स
अगर रोजाना आपके लिए चेहरे की देखभाल करने का मतलब है, सवेरे फेसवॉश करना और फिर मॉइशचराइजर लगाना तो फिर आपके संघर्ष के बारे में हम समझ सकते हैं जब आपको मेकअप करने की जरूरत पड़ती है।

अगर किसी पार्टी में जाना है और वहां आप फ्लॉलेस नजर आना चाहती हैं तो मेकअप आर्टिस्ट की सर्विस लेने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ थोड़ा सा मेकअप करना सीख लेने में भी कुछ गलत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिससे आप खुद हल्का फुल्का मेकअप कर सकते हैं।

पहला स्टेप
सबसे पहले अपने रेगुलर फेसवॉश से अपना चेहरा साफ़ करें या फिर आप क्लीन्ज़र का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। याद रहे कि इसे लगाने के दौरान आप ऊपर की दिशा में अपना हाथ चलाएं। कॉटन से साफ़ करने के दौरान भी दिशा वही रखें। जब एक बार चेहरे से गंदगी साफ़ हो जाएगी तब टोनर का प्रयोग करें या फिर आप सीधे मॉइशचराइजर लगा सकती हैं।

दूसरा स्टेप
अब फाउंडेशन की बारी है। फाउंडेशन को अपने चेहरे पर डैब करें फिर स्पॉन्ज या उंगलियों की मदद से इसे फैलाएं। इसके बाद कंसीलर लगाएं। परेशान होने की जरूरत नहीं है, फाउंडेशन या फिर कंसीलर जो आपके पास उपलब्ध है वो लगा सकती हैं। ये आपके स्किन को एकसमान बनाने में मदद करेगा और हल्के दाग धब्बों को भी छिपा देगा।

तीसरा स्टेप
अब आंखों पर फोकस करते हैं। मस्कारा लें और अपनी पलकों पर रुट से ऊपर की तरफ करते हुए उसे अप्लाई करें। इस दौरान अपनी आंखों को चौड़ा करके खुला रखें। ध्यान रहे आप ज्यादा मस्कारा ना लगाएं। आई लाइनर लगाने में बहुत ज्यादा धैर्य और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। इसकी जगह आप काजल का इस्तेमाल करें। अगर आपको आई लाइनर लगाना आता है तब कोई प्रॉब्लम ही नहीं है।

चौथा स्टेप
अब अपने गाल के उभारों पर ब्लश लगाएं। इसका इस्तेमाल भी ज्यादा ना करें। इससे आपका लुक खराब हो सकता है इसलिए बेसिक से जुड़े रहें।

पांचवा स्टेप
आप अपने होठों पर लिप बाम लगा लें। आमतौर पर लिपस्टिक लगाना लगभग सभी लड़कियों को आता है इसलिए आप अपने होठों को डिफाइन करते हुए इसे लगाएं।
नोट: इवेंट या पार्टी से घर लौटने के बाद आप ये सुनिश्चित करें कि मेकअप उतार कर ही सोने के लिए जाएं। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
