Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
ग्लॉसी मेकअप लुक के लिए मेकअप से पहले चेहरे पर लगाएं सीरम शीट मास्क, मिलेगा स्टनिंग लुक
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। वेडिंग सीजन में महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करती हैं। वहीं इन दिनों ग्लॉसी मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। ग्लॉसी मेकअप करना इतना आसान नहीं है। महिलाएं वेडिंग सीजन में ग्लॉसी मेकअप लुक के लिए हाइलाइट का इस्तेमाल करती है।

हाइलाइट का इस्तेमाल करने के बाद भी ग्लॉसी मेकअप लुक नहीं आता है। ग्लॉसी मेकअप लुक के लिए स्किन का ग्लो करना बहुत जरुरी है। हर किसी की स्किन ग्लोइंग नहीं होती है। अगर आप भी वेडिंग सीजन में ग्लॉसी मेकअप लुक चाहती है तो आप इन टिप्स की फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं ग्लॉसी और ट्रेंडी मेकअप करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके।

ग्लॉसी मेकअप के लिए इस्तेमाल करें सीरम मास्क शीट
इन दिनों त्वचा की देखभाल के लिए सीरम फेस शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है। फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर 15 में स्किन को ग्लो किया जा सकता है। ग्लॉसी मेकअप लुक के लिए आप फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप करने से 30 मिनट पहले सीरम शीट का इस्तेमाल करें। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस सीरम मास्क लें। 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद सीरम से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के 10 मिनट बाद आप मेकअप कर सकते हैं। फेस सीरम का इस्तेमाल करने आपको ग्लॉसी मेकअप लुक मिलेगा।

फाउंडेशन लगाएं
फेस सीरम लगाने के बाद चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके बाद आप चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन को अच्छे से ब्लेंड करें। फाउंडेशन लगाने के बाद आपका चेहरा चमकदार और ग्लॉसी नजर आएगा।

लॉन्ग लैशेज
इन दिनों लॉन्ग लैशेज काफी ट्रेंड में है। स्टनिंग और खूबसूरत मेकअप लुक के लिए आप लॉन्ग लैशेज का इस्तेमाल कर सकते है। आई मेकअप करने के बाद आप लॉन्ग लैशेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बोल्ड लिप कलर
वेडिंग सीजन में बोल्ड लिप कलर काफी ट्रेंड में है। आप खूबसूरत लुक के लिए बोल्ड लिप कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मैरुन, ब्राउन, पिंक और चेरी रेड कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लश और हाइलाइट
मेकअप में ब्लश और हाइलाइट बेहद अहम रोल निभाता है। चेहरे पर ग्लो ब्लश और हाइलाइट लगाने के बाद आता है। बेस और आई मेकअप के बाद अपने गालों पर ब्लश लगाएं। ब्लश लगाने के बाद चीकबोन्स पर हाइलाइट लगाएं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। इन दिनों सॉफ्ट पिंक ब्लश काफी ट्रेंड में है। आप भी खूबसूरत और स्टनिंग लुक के लिए पिंक ब्लश का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंक ब्लश आपको मैट फिनिश लुक देगा।
मेकअप करने के लिए मेकअप प्रोडक्ट जैसे प्राइमर, फाउंडेशन, मॉइश्चराइजर, लिपस्टिक, काजल, मस्कारा, आईशैडो, फेस पाउडर होना चाहिए। इन प्रोडक्ट के बिना मेकअप नहीं किया जा सकता है।
मेकअप की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद आई मेकअप करें। ब्लश और हाइलाइट लगाएं। लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।
दिन के समय लाइट मेकअप करना चाहिए। दिन की पार्टी के दौरान न्यूड लिपस्टिक और न्यूड आईशैडो का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications