Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिर्फ आईशैडो, ब्लश और लिपस्टिक से करें पूरे चेहरे का मेकअप, पाएं गॉर्जियस लुक
ये एक कॉमन बात है जो अक्सर सुनने को मिलती है वो है, सुंदरता सादगी में निहित होती है। लेकिन एक अच्छी तरह से स्टॉक की गई वैनिटी से भी आप दिखने में खूबसूरत और स्मार्ट लगते हैं। यहां पर कहने का मतलब ये है कि अच्छी तरह से किये गये मेकअप से आप फ्लॉलेस लुक पा सकते हैं। चाहे आप यात्रा कर रहे हों, या फिर किसी पार्टी में जा रहे हों। कुछ मेकअप प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनका टच देने भर से भी आपका लुक बेहतर हो जाता है। और वो है आई शैडो, ब्लश और लिपस्टिक। यहां पर जानते हैं कि इन तीनों ही मेकअप प्रोडक्ट्स को आप कैसे और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

डल हुए फेस को चमकाए
डल हुए फेस पर अगर ब्लश लगाते हैं तो वो कुछ ही सेकंडों में निखर के सामने आ जाता है। आम तौर पर, जब आप रेड लिपस्टिक लगाती हैं, तो इस बात का खयाल नहीं रहता कि आप ब्लश कैसा यूज कर रही हैं। लेकिन ब्लश और लिपस्टिक मैच कराना चाहिए। इससे आपको होंठ और ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे। अगर आपने लिपस्टिक और ब्लश मैच नहीं किया है तो ये चेहरे पर रंग-बिरंगा नजर आता है। आपको अपनी लिपस्टिक के सेम कलर फेमली से में ब्लश चुनना चाहिए। इसका मतलब है- पिंकी-रेड ब्लश वाली रेड लिपस्टिक या सॉफ्ट पिंक रेड टिंट लगाएं। न्यूड ब्लश के साथ न्यूड लिपस्टिक और पीच ब्लश के साथ पीच लिपस्टिक। लेकिन अगर आपके पास ब्लश नहीं है तो तो अपनी लिपस्टिक, लिपलाइनर, या लिप बाम से सीधे अपने गालों के उभरे हुए पार्ट पर लगाएं। यहां ट्रिक ये है कि इसको अच्छे से ब्लेंड करें। अगर ब्लश है, तो इसका इस्तेमाल अपनी पलकों/क्रीम, लिक्विड या पाउडर में मिलाकर कर सकते हैं।

रेड लिपस्टिक को कंसीलर बनाएं
अपनी रेड लिपस्टिक को कंसीलर के तौर पर आप यूज कर सकती हैं। गहरे और स्किन टोन को छिपाने के लिए अक्सर ऑरेंज, रेड और ग्रीन कलर के कंसीलर का यूज किया जाता है। डार्क सर्कल नारंगी या लाल जैसे चमकीले रंगों का उपयोग करना वास्तव में ब्लैक को बेअसर कर देता है। और इसे अच्छी तरह से छुपाने में मदद करता है। कंसीलर की तरह आंखों के नीचे के क्षेत्रों पर रेड लिपस्टिक लगाएं और फिर इसे फाउंडेशन से ढक दें। फिक्सिंग पाउडर या कॉम्पैक्ट के साथ सेट करें और आप देखेंगे कि आपकी स्किन से डार्क सर्किल सभी निशान नजर नहीं आ रहे हैं।

वर्सैटाइल आईशैडो पैलेट बहुत जरूरी है
एक वर्सैटाइल आईशैडो पैलेट सबसे अच्छा इन्वेस्मेंट हैं, जिसे आप कभी भी कर सकते हैं। चूंकि अगर आपके पास केवल यही प्रोडक्ट है, तो पैलेट के साथ अपनी आईब्रो भरने के लिए गहरे भूरे रंग के शेड का यूज करें- बस हल्का ब्रश उस पर चला दें। फुलर आईब्रो आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। विंग आईलाइनर के लिए आईशैडो पैलेट में पानी का हल्की सी बूंद लेकर उसपर ब्रश चलाएं, इसे अपने चुने हुए रंग पर स्वाइप करें, और फिर अपनी लैश लाइन के साथ एक ग्राफिक विंग बनाएं। देखा, ये कितना आसान है।

आईलाइनर के लिए ये आएगा काम
आपके ब्लश और लिपस्टिक के बाद, आपका चेहरा पहले से ही अधिक चमकदार दिखाई देगा। अब आपको बेहतर अनुमान होगा कि आपको काजल या लाइनर की जरूरत है। काला लाइनर आपके रेड लिप्स, पिंक ब्लश के साथ मैच करता है, लाइनर को आप अपने आईशैडो पैलेट के ब्लैक कलर से ब्रश पर हल्का पानी लेकर लाइन को बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
