Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दिशा पटानी जैसा दिखने के लिए सीखें उन्हीं से मेकअप, सीक्रेट नेचुरल लुक का खोल दिया राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में एक्ट्रेस खूबसूरत मेकअप करती हुईं नजर आ रही हैं। दिशा पटानी ने अपने ट्यूटोरियल में बताया है कि किस तरह खूबसूरत मेकअप करें। एक्ट्रेस का मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने नेचुरल और नो मेकअप लुक शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में दिशा पटानी अपने डॉग्स के साथ नजर आती हैं। दिशा पटानी ने वीडियो में बताया है कि मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट करना चाहिए। एक्ट्रेस अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं इससे उनकी स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद दिशा पटानी अपनी स्किन टोन का प्राइमर लगाती हैं। प्राइमर को अच्छे से लगाने के बाद एक्ट्रेस फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं।
चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन लगाने के बाद वह आंखों पर क्रीमी आईशैडो लगाती हैं। वह ब्राउन और गोल्डन कलर का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करती हैं। इसके बाद दिशा पटानी ने क्रीमी ब्लश लगाया उन्होंने लाइट पिंक कलर का शेड का इस्तेमाल किया इससे उनका लुक एकदम नेचुरल लग रहा है। दिशा ने इसका बाद अपनी चीकबोन्स पर हाईलाइटर लगया है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पिंक कलर की मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। दिशा पटानी के इस मेकअप टिप्स को फॉलो कर आप नेचुरल और नो मेकअप लुक कैरी कर सकती हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ये लुक परफेक्ट है।
कॉन्टेक्ट लेंस का करती हैं इस्तेमाल, तो मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications
