Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Blush Mistakes : मेकअप के दौरान ना करें ये 5 ब्लश मिसटेक्स
किसी भी महिला का मेकअप तब तक कंप्लीट नहीं होता है, जब तक कि वे अपने गालों पर ब्लश अप्लाई ना करें। इससे महिला का फेस नेचुरली काफी ब्यूटीफुल लगता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ब्लश लगाने के बाद महिला का चेहरा और भी अधिक अजीब नजर आने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महिला ब्लश लगाते समय कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स् करती हैं। आपको भले ही इस बात का अहसास ना हो, लेकिन ब्लश लगाते समय की गई आपकी एक छोटी सी गलती भी आपके ओवर ऑल लुक को बिगाड़ सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ब्लश मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचने की जरूरत है-

गलत शेड का इस्तेमाल करना
यह एक सबसे पहली और कॉमन मिसटेक है। आपको अपने ब्लश पैलेट में भले ही कई सारे शेड्स के ऑप्शन मिले हों, लेकिन फिर भी आपको अपनी स्किन टोन व अंडरटोन पर विचार करना चाहिए। अगर आपकी अंडरटोन वार्म है और आप कूल कलर्स को चुनती है तो इससे आपका चेहरा वॉश्ड आउट नजर आ सकता है। इसलिए यह ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन टोन वार्म है तो आप अधिक डीप शेड्स को पिक कर सकती हैं।

गलत फॉर्मूले का चयन करना
आप कभी नहीं चाहेंगी कि ब्लश लगाने के बाद आपकी स्किन बहुत अधिक रूखी व फटी-फटी नजर आए या फिर वह बेहद चिपचिपी लगे। लेकिन अक्सर महिलाओं के साथ ऐसा होता है, क्योंकि वे गलत टाइप के ब्लश को चुनती है। यूं तो मार्केट में क्रीम से लेकर पाउडर ब्लश अवेलेबल हैं। लेकिन फिर भी अधिकतर महिलाएं पाउडर ब्लश का विकल्प ही चुनती हैं। हालांकि, यह हर किसी के लिए नहीं है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में पाउडर ब्लश को चुनें। वहीं, रूखी स्किन की महिलाओं को क्रीम ब्लश अप्लाई करना चाहिए।

ब्लश ब्रश को टैप करना भूल जाना
अगर आपको हर बार यही शिकायत रहती है कि आपका ब्लश सही तरीके से नहीं लग पाता है तो हो सकता है कि आप ब्लश ब्रश को चीक्स पर अप्लाई करने से पहले उसे टैप नहीं करती हों। दरअसल, जब हम ब्रश को पाउडर में डिप करते हैं तो यह काफी अधिक लग जाता है और टैप करने पर अतिरिक्त पाउडर हट जाता है और आप सही तरह से अप्लाई कर पाती हैं। इसके अलावा, हमेशा हल्के व छोटे स्ट्रोक से ब्लश लगाएं।

लिक्विड फाउंडेशन के ऊपर पाउडर ब्लश लगाना
यह एक ऐसी मिसटेक है, जिस पर अमूमन हमारा ध्यान नहीं जाता है, लेकिन वास्तव में यह गलती हमारा पूरा लुक बिगाड़ सकती है। कई बार यह देखने में आता है कि महिलाएं अपने फेस पर लिक्विड फाउंडेशन या क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स अप्लाई करती हैं और फिर उसके ऊपर पाउडर ब्लश लगाती है। ऐसा करने से ना केवल ब्लश गलत तरीके से लगेगा, बल्कि उसे ब्लेंड करना भी काफी मुश्किल होगा। जिसकी वजह से ब्लश आपकी नेचुरल स्किन को एन्हॉन्स करने के स्थान पर गालों पर अलग से रखा हुआ नजर आएगा, जिससे आपका लुक भी काफी अजीब लगेगा।

गलत ब्रश का इस्तेमाल करना
ब्लश अप्लाई करते हुए यह छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ महिलाएं ब्लश अप्लाई करने के लिए फिंगर का इस्तेमाल करती हैं। यकीनन आप ऐसा कर सकती हैं। लेकिन अगर आप ब्रश को इस्तेमाल कर रही हैं तो यह ध्यान रखें कि वह ब्रश बहुत अधिक बड़ा या छोटा ना हो। जब आपका ब्रश सही नहीं होता है तो इससे आपको ब्लश एप्लीकेशन से एक परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता। इसलिए, किसी भी ब्रश से ब्लश लगाने की आदत को छोड़ें और एक ब्लश ब्रश में इनवेस्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
