Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
फ्लॉलेस मेकअप के लिए क्यों जरुरी है फेस प्राइमर, जानें फायदे
मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। लड़कियां मेकअप प्रोडक्ट बहुत चाव से खरीद कर लाती है। लेकिन कई बार मेकअप की सही जानकारी नहीं होने की वजह मेकअप लंबे समय तक टिक नहीं पाता है।

लंबे समय तक मेकअप टिका रहे इसके प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते है फ्लॉलेस लुक के लिए फेस प्राइमर कैसे काम करता है और इसके फायदे।

प्राइमर क्या है
मेकअप करने के लिए सबसे चेहरे पर प्राइमर लगाया जाता है। इससे चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। ड्राई स्किन वालों को प्राइमर का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के साथ करना चाहिए। इससे आपक लुक खूबसूरत दिखेगा।

क्यों जरुरी है प्राइमर
प्राइमर का इस्तेमाल खूबसूरत मेकअप लुक पाने के लिए किया जाता है। चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए भी प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप को फिनिश लुक देने के भी प्राइमर को यूज किया जाता है।

लंबे समय तक मेकअप
प्राइमर को इसलिए इस्तेमाल किया जाता है जिससे मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहें। क्या आप जानते है प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक कैसे टिका रहता है। दरअसल प्राइमर मेकअप प्रोडक्ट्स के पिग्मेंट्स के सीबम के साथ मिल कर उनको टूटने से रोकता है, जिससे प्रोडक्ट लंबे समय तक अपने जगह पर बना रहता है।

मेकअप को फिनिश लुक देने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल
प्राइमर का इस्तेमाल कर चेहरे के टेक्स्चर को एकसमान बनाता है। प्राइमर लगाने से चेहरे पर रोमछिद्र यानी पोर्स और दाग धब्बे छिप जाते है। प्राइमर का इस्तेमाल मेकअप को फिनिश लुक देता है।

दाग धब्बे छिपाने के लिए प्राइमर का करें यूज
चेहरे पर प्राइमर दाग धब्बे को छिपाने के लिए भी किया जाता है। प्राइमर लगाने से चेहरे पर एक परत बन जाती है जो कि चेहरे के दाग धब्बे को छिपा कलर चेहरे को फुल कवरेज देी हैं।

फ्लॉलेस लुक के लिए प्राइमर
प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर बेस बनाने के लिए मेकअप प्रोडक्ट कम इस्तेमाल होता है। अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे ज्यादा है और आप प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करती है तो आपको अपने चेहरे पर काफी मेकअप प्रोडक्ट लगाना होगा। अगर आप मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करती है तो आपको अपने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का ज्यादा बेस नहीं लगाना होगा।

कौन सा प्राइमर है बेस्ट
बेस्ट मेकअप लुक के लिए आपको वॉटरप्रूफ प्राइमर लेना चाहिए जिससे आपको ऑयल फ्री फिनिश लुक मिलेगा। आप किसी भी ब्रांड मेकअप प्राइमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर मैट फिनिश लुक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
