Latest Updates
-
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति
वेडिंग सीजन में स्टनिंग और खूबसूरत लुक के लिए आथिया शेट्टी के लुक को करें रिक्रिएट
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। वेडिंग सीजन में खूबसूरत लुक के लिए लड़कियां ट्रेंडी आउटफिट और स्टनिंग मेकअप कैरी करती हैं। इन दिनों लाइट मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। इन दिनों लाइट कलर ड्रेस और लाइट मेकअप काफी ट्रेंड में है। वेडिंग पार्टी में खूबसूरत लुक के लिए आप आथिया शेट्टी के लुक को कैरी कर सकते है। आथिया शेट्टी फ्लोरल लाइट पिंक लहंगे और लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक फ्लोरल ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग ईयररिंग्स और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। आप भी वेडिंग सीजन में आथिया शेट्टी के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आथिया शेट्टी के मेकअप लुक को कैरी करने के स्टेप बाय स्टेप गाइड।

मेकअप बेस
मेकअप लुक के लिए सबसे जरुरी मेकअप बेस होता है। स्मूद मेकअप के लिए आपका मेकअप बेस अच्छा होना चाहिए। बेस अच्छा नहीं होगा तो आपका मेकअप पैची नजर आएगा। मेकअप बेस बनाने से पहले चेहरे को क्लींजर से साफ रखें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के 5 से 10 मिनट बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। टोनर के बाद वॉटर बेस्ट मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

- मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से चेहरे पर परफेक्ट बेस बनता है।
- प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। चेहरे के दाग धब्बे को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फाउंडेशन लगाने के बाद इसे अच्छे ब्लेंड करें। फाउंडेशन लगाने के बाद आई मेकअप करें। आई मेकअप के लिए आप पिंक आईशैडो का यूज कर सकते है। पिंक आई मेकअप से आपकों पिंक ग्लोइंग लुक मिलेगा। आई लिड्स पर सबसे पहले पिंक कलर आईशैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद शिमर लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद लाइनर और मस्कारा लगाएं। मस्कारा के दो तीन कोट लगाएं। इससे आपकी पलकें घनी नजर आएंगी।
- आई मेकअप करने के बाद पिंक लिपस्टिक लगाएं।
- एक्ट्रेस ने पिंक फ्लोरल आउटफिट के साथ वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। वेवी हेयरस्टाइल में आथिया शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वेडिंग सीजन में आप आथिया शेट्टी के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











