Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
DIY Eyeliner: स्टेप बाय स्टेप जानिए आई शैडो से DIY आईलाइनर बनाने का तरीका

DIY आईलाइनर मेकअप आपको फ्रेश और यूनिक लुक दे सकता है। जबकि कलरफूल और चमकीले आईलाइनर आपकी आंखों को अलग दिखाने में मदद करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले आईलाइनर या काजल के हर शेड आपकी पसंद का मिले जरूरी नहीं होता है। ऐसा में हम आपके लिए कुछ नए मेकअप हैक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर में ही अपने फेवरेट कलर का आईलाइनर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आई लाइनर बनाने का सही तरीका....
स्टेप बाय स्टेप DIY आईलाइनर बनाने का तरीका-
स्टेप 1:
सबसे पहले अपने पसंद का आईशैडो लें। लेकिन अगर आप ग्लिटर या साटन आईलाइनर बनाना चाहते हैं, तो शिमर या ग्लिटर आई शैडो ही लें। अगर आप आईलाइनर के लिए मैट फिनिश चाहती हैं, तो मैट फिनिश में पाउडर आईशैडो लें। अब इस आईलाइनर को बनाने के लिए पाउडर ब्लश, हाईलाइट पाउडर या कोई भी लूज पिगमेंट का इस्तेमाल करें। लूज पाउडर को एक छोटे कंटेनर में डाले।
स्टेप 2:
अब आप अपने पाउडर आई शैडो में पानी की कुछ बूंदें मिलाएं। अगर आपके पास रिफ्रेशिंग आई ड्रॉप्स हैं, तो आप आईलाइनर बनाने के लिए पानी की जगह इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
स्टेप 3:
एक नुकीले पतले आईलाइनर ब्रश का उपयोग करें और एक पतली तरल लाइनर स्थिरता बनाने के लिए पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। एक बहने वाली स्थिरता से बचने के लिए पानी की कुछ बूंदों को मिलाकर शुरू करें। आई लाइनर को किसी भी तरह के गांठ से बचने के लिए पाउडर आई शैडो को पानी के साथ अच्छी तरह 2 मिनट तक मिलाते रहे।
स्टेप 4:
अब इस मिक्सर में थोड़ा आई प्राइमर या फेस प्राइमर मिला दें। इन्हें आई लाइनर में मिलाने से आपका प्रोडक्ट लंबे समय तक चलता है।
स्टेप 5:
सभी सामग्री को 30 सैकेंड के लिए अच्छे से मिलाते रहे, जब तक प्राइमर पूरी तरह घुल न जाए और पूरी तरह से आईलाइनर के साथ मिल न जाए। बस आपका DIY आईलाइनर तैयार है। अपने कंटेनर की कैप कसकर बंद कर लें और इसे स्टोर करके रखें। यह आईलाइनर लंबे समय तक टिका रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
