Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Makeup Hacks: चम्मच की मदद से लगाएं मस्कारा और हटाएं आंखों की सूजन- जानें स्पून ब्यूटी हैक्स
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मेकअप करने के लिए मेकअप प्रोडक्ट के साथ साथ मेकअप टूल की भी जरुरत होती है। आम महिलाओं के पास मेकअप टूल नहीं होता है, ऐसे में आप मेकअप टूल की जगह घर के किसी बर्तन का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्टील की चम्मच मेकअप करने में बहुत मदद करती हैं। चलिए जानते हैं स्टील की चम्मच कैसे मेकअप करने में मददगार है और स्टील के चम्मच का इस्तेमाल करने का तरीका।

पफीनेस को करें दूर
रात को लेट सोने और नींद पूरी ना होने पर आंखों में सूजन आ जाती है। आंखों की सूजन को कम करने के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूजन कम करने के लिए चम्मच को फ्रीज में रखकर ठंडा करें। इसके बाद ठंडी चम्मच को आंखों पर रखें। ठंडी चम्मच से आंखों की सूजन कम हो जाएंगी।

चम्मच से लगाएं लाइनर
आजकल विंग्ड लाइनर काफी ट्रेंड में हैं। दोनों आंखों में एक सेम विंग्ड लाइनर बनाना इतना आसान नहीं होता है। परफेक्ट विंग्ड लाइनर बनाने के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइनर लगाने के लिए सबसे पहले अपनी आंख बंद करें फिर ऊपरी हिस्से पर चम्मच रखें और लाइनर लगा लें।

आईलैश को करें कर्ल
कर्ल आईलैश आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं मस्कारा लगाकर आईलैश को कर्ल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चम्मच की मदद आईलैश को कर्ल किया जा सकता है। चम्मच से आईलैश को कर्ल करने के लिए चम्मच को हेयर ड्रायर की हेल्प से हल्क गर्म कर लें। चम्मच को ज्यादा गर्म ना करें। इसके बाद चम्मच को पलकों के ऊपर रखें। इसके बाद उंगिलयों की मदद से मस्कारा पलकों पर लगएं। इसके बाद लैशेज को दबा दें। इससे आपकी पलके एकदम कर्ल हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications