Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
नवरात्रि स्पेशल मेकअप: इन टिप्स और ट्रिक्स की मदद से दिखें सबसे खूबसूरत
देशभर में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है जिन्होंने राक्षस महिषासुर से युद्ध किया और उस पर विजय हासिल की।

भारत के अलग अलग हिस्सों में ये नौ दिन अलग अलग तरीकों से मनाए जाते हैं। इस दौरान लोग मंदिर जाते हैं, पूजा अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और डांडिया तथा गरबा जैसे फंक्शन का आयोजन भी होता है।
नवरात्रि का समय आरंभ होते ही लड़कियों का फैशन गेम भी शुरू हो जाता है। ज्यादातर लड़कियों के लिए नवरात्रि का समय अपने फैशन सेंस और डांस एबिलिटी को साबित करने का मौका होता है। आप भी इस नवरात्रि में अपने डांस और फैशन के साथ मेकअप में अपना परफेक्शन दिखाना चाहती हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

ब्लोटिंग और प्राइमिंग
किसी भी तरह का मेकअप अप्लाई करने से पहले चेहरे पर टोनर लगाएं और स्किन ब्लॉट कर लें। इससे चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल नहीं रहेगा और मेकअप के लिए साफ बेस मिलेगा।
आप पाउडर या फिर क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। लिक्विड बेस्ड प्रोडक्ट्स से मेकअप बहुत जल्दी खराब हो सकता है।

कंसीलर
पूरे चेहरे पर कंसीलर या फाउंडेशन की परत चढ़ा लेने से बेहतर है कि आप अपने चेहरे पर प्रॉब्लम वाली जगह पर फोकस करें। आप अपने आंखों के नीचे बने काले घेरे, धूप की वजह से बने निशान, लिप्स के कोनों पर कालेपन आदि को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। ज्यादा फाउंडेशन लगा लेने से चेहरा ना सिर्फ केकी नजर आएगा बल्कि आपके डांस के बाद निकले पसीने में वो बह भी सकता है। आपको ज्यादा कॉन्ट्योरिंग करने से बचना चाहिए। आप अपनी स्किन को सांस लेने का मौका देना चाहती हैं तो बस हल्की बीबी क्रीम लगा सकती हैं।

हाईलाइटिंग
कन्सीलिंग का काम पूरा करने के बाद आप बस थोड़ा सा हाईलाइटर प्रयोग करें ताकि आप ग्लो कर सकें। हाईलाइटर के ज्यादा इस्तेमाल से आप डिस्को-बॉल की तरह लग सकती हैं।

वेट मेथड
कोई भी पिग्मेंट का इस्तेमाल करते समय हमेशा गीले स्पंज या गीले ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे ये ना सिर्फ आसानी से आपके चेहरे पर लग जाएगा बल्कि ये आपके मेकअप को फैलने से भी रोकेगा।

सेटिंग पाउडर/सेटिंग स्प्रे
जब आप पूरी मेहनत के बाद अपना मेकअप कंप्लीट कर लेती हैं तब आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें और ये सुनिश्चित करें कि पूरा चेहरा और गर्दन कवर हो जाए। सेटिंग स्प्रे किसी मैजिक से कम नहीं है। ये पूरी रात आपके मेकअप को बरकरार रखेगा।

कलर्स
इस सीजन में आईशैडो और लिपस्टिक के लिए कलरफुल शेड्स ट्रेंड कर रहे हैं।
आप नवरात्रि के दिन से जुड़े खास रंग का मेकअप भी कर सकती हैं। आप पर्पल, गुलाबी, हरा या ऑरेंज शेड ट्राई कर सकती हैं।
अपने लिप्स के लिए ब्राइट कलर चुनें। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक या आईशैडो में से किसी एक का रंग ही ब्राइट रखें।



Click it and Unblock the Notifications
