Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Makeup Tips: वायरल ब्यूटी ट्रेंड ‘क्लीन मेकअप लुक’, सिर्फ 5 मेकअप प्रोडक्ट्स से पाएं फ्लॉलेस फिनिश
पिछले साल कई सारे ब्यूटी रिलेटेड ट्रेंड शुरू हुए, जिनको काफी टाइम तक ट्रेंड में बने रहते हुए देखा। इन ब्यूटी ट्रेंड्स में कुछ काफी बेहतरीन तो कुछ बिल्कुल ही बुरे रहे, जिससे आप की स्किन और चेहरा खराब हो सकता था। अब नये साल में भी कुछ पुराने मेकअप लुक्स ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें से एक है क्लासिक क्लीन मेकअप लुक्स। इस लुक के बारें में आपने शॉर्ट वीडियो ऐप के साथ ही यूट्यूब पर भी वीडियो ट्रेंड करते हुए देखा होगा। इस मेकअप ट्रेंड को आप फॉलो कर सकती हैं। क्योंकि ये आपकी स्किन को डैमेज नहीं बल्कि फ्लॉलेस बनाएगा, साथ ही आपकी त्वचा इससे निखर कर सामने आती है। आपका चेहरा साफ यानि की 'लो-फाई मेकअप' के साथ नजर आएगा। इस मेकअप को टॉप सेलिब्रिटिज भी अपनाती हैं। इससे उनका चेहरा हल्के मेकअप के साथ क्लीन नजर आता है, जैसे मेकअप ना किया गया हो। आइये जानते हैं, क्लीन मेकअप ट्रेंड के बारें में और कैसे क्लीन मेकअप को आप अपने चेहरे पर कर सकती हैं। यहां हम स्टेप-बाय-स्टेप आपको तरीका बता रहे हैं-

स्टेप वन- चेहरे के लिए मेकअप
1.क्लीन लुक मेकअप लुक पाने के लिए आपको सबसे पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं, जो सूरज की रोशनी से आपको प्रोटेक्ट करेगा।
2. इसके बाद अपनी टी-ज़ोन पर प्राइमर सेट करें, जिससे आपका मेकअप सेट रहेगा।
3. अब आपको मेकअप के लिए चेहरे पर अपनी स्किन टोन के हिसाब से फ़ाउंडेशन की हल्की परत को लगाना है। इसी के साथ आप हाइलाइट पर मिलाकर लगा सकते हैं।
4. फ़ाउंडेशन सेट होने के बाद आंखों के डार्क सर्किल के लिए कंसीलर लगाएं।
5. अब अपने मेकअप बेस को बनाने के बाद कॉम्पैक्ट पाउडर सेट कर लें।
6. अब हल्का सा ब्लश लगाकर चेहरे को उभार दें।

स्टेप 2- आंखों का मेकअप
1. क्लीन मेकअप लुक में आंखों को मेकअफ सिंपल होना चाहिए।
2. आप पलकों पर आइवरी आईशैडो सेट करें।
3. अपनी आइब्रो को आइब्रो पेंसिल से फिल करें। आईब्रो घनी ना करें। इस में नैचुरल आईब्रो अच्छी लगती है।
4. आंखों में लाइट काजल लगाएं। ये आखों को परफेक्ट ड्रामा सेट करेगा।
5. अब आईलाइनर लगा लें, जो मोटा ना कर पतला हो।

स्टेप 3- लिप मेकअप
1. क्लीन लुक मेकअप लुक के लिए लास्ट स्टेप आपके होठों पर आकर खत्म होता है। आपको टिंटेड लिप बाम हल्का सा अपने होठें पर लगाना है।
2. अगर आप लिपस्टिक लगाना चहाती हैं तो मैट लिपस्टिक लगा सकती हैं, कलर को कम करने के लिए इसे टिश्यू पेपर से दबा लें।

क्लीन मेकअप को कहां-कहां कर सकती हैं कैरी ?
ये क्लीन मेकअप लुक आप आउटिंग, या डिनर डेट के लिए आराम से कैरी कर सकती हैं। फैमली फंग्शन या कोई गेटटूगेटर है तो इस क्लीन मेकअप लुक को फॉलों कर सकती हैं।
इस क्लीन मेकअप लुक साथ आपका आत्मविश्वास में इजाफा भी होगा, तो चलिए फिर इस क्लीन मेकअप लुक को क्यों ना ट्राई किया जाए।

Makeup Tips: क्लीन मेकअप लुक FAQ
क्लीन मेकअप लुक क्या है?
जवाब- ये एक वायरल ब्यूटी ट्रेंड हैं। जो यूट्यूब और सोशल मीडिया शॉर्ट ऐप जैसे रील और टिकटॉक पर ट्रेंड कर रहा है।
क्लीन मेकअप लुक के लिए कौन से मेकअप प्रोडक्ट यूज कर सकते हैं ?
जवाब- इस क्लीन मेकअप लुक के लिए आप बेसिक मेकअप प्रोडक्ट जैसे फाउंडेशन, लिपस्टिक, आईलाइन, मस्कारा का यूज करते हैं।क्या ये पार्टी मेकअप है ?
जवाब- नहीं क्लीन मेकअप लुक पार्टी मेकअप नहीं है। इस लुक को आप ऑफिस पार्टी, गेट-टुगेदर या फिर आउटिंग के लिए कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
