Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Beauty Tips: चेहरे को बनाना है गुलाबी तो ट्राई करें अनार और दही का फेसपैक

अगर आप किसी महंगे पार्लर में ना जाकर घर में मौजूद चीजों से अपने चेहरे की रंगत को निखारना चाहती हैं तो बस आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। सिर्फ दो कॉमन चीजों से आपका चेहरा गुलाबी नजर आने लगेगा। पहला है अनार, जो खानें में जितना मजेदार और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही आपकी स्किन के लिए भी। और दूसरा है दही का इस्तेमाल, जो आप डेली यूज में अपनी डाइट में लेती ही हैं, जिसका हेल्थ के मामले में कोई तोड़ नहीं है। बस इन दोनों को एक साथ लाकर फेसपैक बना लेना है। आइए जानते हैं अनार और दही के साथ आप अपने चेहरे को कैसे चमकदार और रंगत में निखार ला सकती हैं।
चेहरे के लिए अनार के फायदे
अनार जितना सेहत के लिए अच्छा है उतना ही आपकी स्किन के लिए भी। अनार के सेवन से आपके चेहरे पर ग्लो आता है, क्योंकि इसमें फाइबर, पोटेशियम, व विटामिन सी भरपूर मात्रा में आपको मिलता है। जो आपकी त्वचा को निखारता है, हेल्दी बनाता है, साथ ही गुलाबी रंग भी देता है।
दही से स्किन को क्या फायदा होता है ?
दही आपकी त्वचा को न्यूट्रिशन प्रदान करता है। चेहरे का हाइड्रेट भी करता है। लटकती त्वचा को टोन करता है। स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

किस तरह से बनाएं अनार और दही का फेस पैक
स्टेप 1. सबसे पहले 1 स्पून दही लें और इसके साथ 3 से 4 स्पून अनार का रस लें।
स्टेप 2. अब दही और अनार के जूस को एक कटोरी में एक साथ मिक्स कर लें।
स्टेप 3. दोनों ही सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें।
स्टेप 4. लगाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद इस फेसपैक को हल्के गुनगुने पानी से धों लें या फिर गीले कॉटन की मदद से फेसफैक को चेहरे से साफ कर लें।

पिंक चिक्स के लिए आप इस फेसपैक को हफ्ते में एक से दो बार ट्राई करें। इस तरह से कुछ दिनों में ही आपकी स्किन चमकदार और गुलाबी नजर आने लग जाएगी। बस आपको एक काम और करना पड़ेगा। काला टीका जरूर लगा लीजिएगा, वर्ना नजर जरूर लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
