Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
विंटर्स में आई मेकअप के दौरान अपनी आंखों का रखें इस तरह से खास खयाल
ठंड का मौसम आ चुका है और धीरे धीरे अपने शबाब पर पहुंच रहा है। इस मौसम को शादियों का मौसम भी कहते हैं क्योंकि भारतीय शादियां सर्दियों के मौसम में पसंद की जाती हैं। ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट की मांग भी काफी बढ़ जाती है। शादी में जानें के लिए मेकअप के साथ अपनी आंखों को निखारना सबसे खास होता है। लेकिन जब आप मेकअप करती हैं तो कई बार आपकी आंखों से आंसू भी आ जाते हैं वो इसलिए कि प्रोडक्ट में मौजूद कैमिकल आपकी आंखे सह नहीं पाती है। यहां पर हम आपको मैकअप के दौरन अपनी आंखों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के आई मेकअप कर सकती हैं।

अपना आई मेकअप किसी के साथ ना शेयर करें
अपने आईमेकअप को आप किसी के साथ ना शेयर करा करें। अगर कोई मांगे भी तो उसे एक बड़ा नो कर दें। क्योंकि आंखे काफी सेंसटिव होती हैं, आंखों के मेकअप ब्रश को भी शेयर ना करें। आई मेकअप प्रोडक्ट को दूसरे के साथ शेयर करने का मतलब है कि इनफेक्शन का डर। जर्म्स के लिए एक बना बनाया प्लॉट मिल जाता है। इसलिए आई मेकअप शेयर करने से क्रॉस कंटामिनेशन का खतरा होता है।

हाइपो एलर्जेनिक प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल
आपको अपनी आंखों की सेफ्टी के लिए हमेशा ऐसे प्रोडक्ट यूज करने चाहिए जो हाइपोएलर्जेनिक हों। जिन्हें पहले डर्माटोलॉजी टेस्टेड किया गया हो। वहीं आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि कहीं आपको किसी प्रोडक्ट से एलर्जी तो नहीं है। मेकअप में मौजूद सुगंध, डाई, प्रिजरवेटिव, निकल एलर्जी को पैदा कर सकते हैं।

आईमेकअप को उतारने में जल्दीबाजी ना करें
काजल, आईलाइनर, मस्कारा ये सब आप की आंखों में जा सकते हैं, इसलिए हमेशा सोने से पहले मेकअप जरूर उतारें। आंखों का मेकअप हटाने के लिए अल्कोहल फ्री मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें, या फिर बादाम या नारियल का तेल भी आप यूज कर सकती हैं।

वॉटर लाइन को छोड़क आंखों का मेकअप करें
अपनी आंखों की वाटर लाइन को छोड़कर ही आई मेकअप करना शुरू करें। क्योंकि वहां कई ग्रंथियां खुलती हैं जो आपकी आंखों को लुब्रिकेट करने में मदद करती हैं। आईलैश लाइन के साथ आई मेकअप का यूज करने से इन ग्रंथियों का खुलना बंद हो जाएगा और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

आईमेकअप में कोहल आई लाइनर लगाने से बचें
कोल आई लाइनर इंडियन आईमेकअप में आम है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इनमें लेड का खतरनाक स्तर होता है जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको काजल लगाना ही है तो घर में बनाकर इसे लगाया जा सकता है।

सभी मेकअप प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर देंखे
सभी कॉस्मेटिक्स की एक्सपायरी डेट होती है। अगर प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट के बाद आप यूज करती हैं तो वो निश्चित रूप से आपकी आंखों और स्किन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कॉस्मेटिक्स, ब्रश और स्पंज, ये ट्यूब बैक्टीरिया के विकास के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

मेकअप से पहले ही लगाएं कॉन्टैक्ट लेंस
अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस यूजर हैं तो ये याद रखें कि इसे मेकअप लगाने से पहले ही अपनी आंखों में सेट कर लें। मेकअप को अपनी आंखों से दूर रखने के लिए एक्स्ट्रा सावधानी बरतें।
फिर भी आई मेकअप के यूज करने के बाद आपकी आंखों में रेडनेस, किरकिरापन, धुंधलापन होता है, तो अपनेडॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
