Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दीपिका पादुकोण की तरह दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो इस तरह करें मेकअप
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वह एक्टिंग के मामले में जितनी कमाल हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। इतना ही नहीं, वह अपने मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना जानती हैं और इसलिए डिफरेंट स्टाइल मेकअप के जरिए वह हर दिन एक न्यू लुक क्रिएट करती हैं। वह जल्द ही फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं और इन दिनों उनके प्रमोशन में जुटी है। फिल्म की प्रमोशन के दौरान वह अपने लुक्स से सबको प्रभावित कर रही हैं। हाल ही में वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ उनका थिक आईलाइनर और पिंक लिप्स लुक बेहद ही ग्लैमरस लग रहा था। अगर आप भी दीपिका पादुकोण के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं-

1 यूं करें फेस मेकअप
स्टेप 1- मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को रेडी करें। इसके लिए आप पहले अपनी स्किन को क्लीन करें और फिर उसे माइॅश्चराइज करें।
स्टेप 2- अब आप अपनी स्किन पर जेल प्राइमर लगाएं। यह आपके मेकअप को अधिक स्मूथ व लॉन्ग स्टेइंग बनाता है, जिससे आपकी स्किन बेहद ग्लोइंग व ब्यूटीफुल नजर आती है।
स्टेप 3- अब बारी आती है फाउंडेशन अप्लाई करने की। कोशिश करें कि आप सीरम बेस्ड फाउंडेशन को अप्लाई करें, क्योंकि यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ एक ग्लोइंग व डेवी फ़िनिश भी देगा। साथ ही आप लिक्विड कंसीलर को आई एरिया के नीचे लगाएं, ताकि दाग-धब्बों व डार्क सर्कल्स को छिपाया जा सके।
स्टेप 4- अब आप एक परफेक्ट लुक पाने के लिए कंटूरिंग व ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। आप इसे अपने माथे, चीकबोन्स, जॉ और नाक के किनारों पर लगाएं। आप इन एरिया में ब्रॉन्जिंग पाउडर का इस्तेमाल करें।
स्टेप 5- अब आप लिक्विड हाइलाइटर की मदद से अपने चीकबोन्स, अपनी नाक के सिरे, माथे, भौंहों और ठुड्डी को हाइलाइट करें।
स्टेप 6- अब आप एक सेटिंग स्प्रे की मदद से डेवी फिनिश लुक पाएं।

2 हेयरस्टाइल
स्टेप 1- अब अपने बालों पर जेल अप्लाई करें लगाएं और अपने बालों की साइड पार्टिंग करें। जबकि जेल अभी भी गीला है, आप बैक में ले जाकर अपने बालों पर रबर लगाकर फिक्स करें और पोनीटेल बनाएं। कुछ स्ट्रैंड्स को ऊपर खींचकर सामने की तरफ टेक्सचर एड करें।
स्टेप 2- ध्यान रखें कि पोनीटेल के लिए थोड़े मोटे बालों की टाई का उपयोग करें। अब, बालों की टाई के नीचे ब्रेडिंग शुरू करें। ब्रेडिंग करते समय, अपने बालों को अपने सिर से दूर खींच लें ताकि जब जेल सेट हो जाए, तो आपके बाल पीछे की ओर थोड़े से खड़े नजर आएं।
स्टेप 3- अब एक टूथब्रश लें और उस पर हेयर जेल लगाएं। एक क्लीन और स्मूथ लुक पाने के लिए आप बेबी हेयर को भी ब्रश करें। बालों को अधिक स्मूद दिखाने के लिए आप अपने बालों पर अतिरिक्त जेल लगा सकते हैं।

3 आई व लिप मेकअप
स्टेप 1- फेस की तरह ही अपनी आईज पर भी प्राइमर को अप्लाई करें। अब आप आईशैडो अप्लाई करने के लिए सॉफ्ट न्यूड्स का उपयोग करें। आप आईज पर पिंक व सिल्वर को अप्लाई करें और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि आपको एक स्मूद लुक मिल सके।
स्टेप 2- अब आप लिक्विड आईलाइनर लें और एक मोटी विंग्ड आईलाइनर लुक बनाएं। ब्लैक आईलाइनर भी आपके लुक को अधिक अट्रैक्टिव बनाएगा।
स्टेप 3- अब आप आईलैश कर्लर से अपनी लैशेज को कर्ल करें। फिर, मस्कारा अप्लाई करके उसमें एक वॉल्यूम एड करें।
स्टेप 4- अब आप आई ब्रो को ब्रश करें और उसे नेचुरली थिक व ब्यूटीफुल दिखाने के लिए अपनी ब्रो पर ब्रो डिफ़ाइनर के साथ हल्का स्ट्रोक बनाएं।
स्टेप 5- वहीं लिप्स के लिए आप डीप फ्यूशिया पिंक लिप शेडड को चयन करें और उसे अप्लाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
